back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

बिहार के छपरा में अनियंत्रित बोलेरो ने पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर ब्रह्म स्थान के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात बोलेरो की चपेट में आकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनका पुत्र जख्मी हो गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जख्मी पुत्र का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रसीदपुर गांव निवासी 65 वर्षीय बाबूलाल राय व उनके 30 वर्षीय पुत्र बनारस राय पैदल पचरौड़र बाजार जा रहे थे।

- Advertisement -

वे लोग जैसे ही संग्रामपुर ब्रह्म स्थान के समीप पहुंचे कि एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो दोनों लोगों को रौंद दिया। घटना में वृद्ध व्यक्ति बाबूलाल राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि उनके पुत्र बनारस राय जख्मी हो गए। जोरदार आवाज सुन लोग दौड़े तब तक चालक बोलेरो लेकर फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने जख्मी व्यक्ति बनारस राय को रेफरल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मृतक बाबूलाल राय के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए छपरा भेजने की तैयारी में जुटी थी। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसने कितनी कमाई की

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों 'अस्सी' और 'दो दीवाने...

Muzaffurpur News: गायघाट बागमती तटबंध पर गरमाया माहौल, अनशन पर बैठे लोगों के बीच पहुंचीं MLA कोमल सिंह, दिया समाधान का भरोसा

Gaighat News: क्या है पूरा मामला और क्यों अनशन पर हैं लोग?गायघाट विधानसभा क्षेत्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें