back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Chapra-Hajipur NH पर वाहन ने बालक को कुचला, मौत, सड़क जाम, आगजनी, घंटों बवाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा, देशज न्यूज। जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गांव के पास छपरा हाजीपुर नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित वाहन ने एक 10 वर्षीय बालक को सोमवार को कुचल डाला, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा हाजीपुर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया । समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है और मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
बताया जाता है कि डुमरी अड्डा गांव निवासी रंजीत सिंह के 10 वर्षीय पुत्र कल्लू कुमार घर से अपनी दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान घने कोहरे के कारण अनियंत्रित वाहन ने उसे कुचल दिया और चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा। वाहन से कुचलने के कुछ ही देर बाद बालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। उसके पिता रंजीत सिंह डुमरी अड्डा के पास चाय की दुकान चलाते हैं। वह किसी काम से घर से दुकान पर जा रहा था । इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।
इस घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने डुमरी अड्डा के पास नेशनल हाईवे पर आगजनी कर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना दिन के करीब 10:00 बजे की बताई गई है।
समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है। घटना के 2 घंटे बाद डोरीगंज थाने की पुलिस वहां पहुंची तब तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है।
एनएच पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ग्रामीण आक्रोशित हैं और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण नेशनल हाईवे पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। बताते चलें कि एक दिन पहले रविवार को भी छपरा हाजीपुर नेशनल हाईवे पर नयागांव के पास एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि गारखा में भी सड़क दुर्घटना में रविवार को एक छात्र की मौत हो गई थी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक सड़क जाम है और सड़क पर आगजनी कर ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है और वहां पुलिस सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या पर बाल धोने से क्यों बचना चाहिए? जानें ज्योतिषीय और धार्मिक रहस्य

Amavasya: हिन्दू धर्म और ज्योतिषीय परंपराओं में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह...

स्वर्ण मूल्य में भारी गिरावट: जानें आज के बाजार का हाल और चांदी की कीमतें

Gold Price: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 को सोने और चांदी...

सूर्य ग्रहण 2026: पंचग्रही योग और दुर्लभ खगोलीय संगम का अद्भुत प्रभाव

Surya Grahan 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, माघ मास की अमावस्या तिथि पर होने...

AI Technology: PM मोदी का विजन, दुनिया को भारतीय टेक सोल्यूशन का दम

AI Technology: भारत केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए तकनीकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें