back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा वाराणसी रेलखंड पर फेफना स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गिट्टी गिराने के दौरान अप माल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा,देशज न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा वाराणसी रेलखंड पर फेफना स्टेशन के पास शुक्रवार को दिन के करीब 10:00 बजे अप माल ट्रेन दुर्घटना की शिकार हो गई। घटना की सूचना गार्ड व चालक के द्वारा कंट्रोल को दी गई। कंट्रोल के निर्देश पर छपरा जंक्शन से दुर्घटना सहायता यान को रवाना कर दिया गया। गिट्टी लोडेड माल ट्रेन रेलवे ट्रैक पर गिट्टी गिरा रही थी। इसी दौरान दुर्घटना की शिकार हो गई घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी हरकत में आ गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

 

- Advertisement -

छपरा जंक्शन पर दुर्घटना सहायता यान का हूटर करीब 10:10 बजे बजाया गया। करीब 25 मिनट के अंदर दुर्घटना सहायता यान पर प्रतिनियुक्त सभी कर्मचारी व अधिकारी पहुंच गए। जिसे लेकर दुर्घटना सहायता या सपना के लिए रवाना हो चुकी है। समाचार लिखे जाने तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने दुर्घटना की जांच का आदेश दे दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है इस घटना में किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है। इस दुर्घटना की जांच के लिए संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है और तत्काल जांच रिपोर्ट तलब की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें