अपराधी दिनदहाड़े हत्या की घटनाओं को अंजाम देने से अब बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला आरा के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार का है, जहां अपराधियों ने बीच बाजार में मुखिया पति को दौड़ाकर गोली मार दी। सिर में गोली लगने के कारण मुख्यापति की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। मृतक की पहचान बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुन्ना बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाये बाइक सवार तीन हमलावरों ने मुख्यापति के सिर पर गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार, दो अपराधियों ने रविवार की सुबह दिनदहाड़े मुखिया पति पश्चिम गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति मुन्ना यादव की हत्या कर दी। अपराधियों ने काफी देरी तक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे मुन्ना यादव का पीछा किया और फिर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मुन्ना यादव आज सुबह अपने बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दो अपराधियों ने फ़िल्मी सतायिल में उनका पीछा किया और गोलियां मार कर बीच बाजार में ढेर कर दिया। हत्या के बाद दोनों तुरंत वहां से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना वाले इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंघाला जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। वीडियो में दिखता है कि दो अपराधी मुन्ना यादव का पीछा कर रहे हैं।
जल्दीबाजी में मुन्ना यादव सड़क पर गिर जाते हैं। इसके बाद इक अपराधी आकार उनके सिर में गोली मारता है। उसके बाद दूसरा पराधी भी दौड़ कर वहां पहुंचाता है और एक के बाद एक कई गोली मुन्ना यादव मरता है। फिर दोनों वहां से भाग जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर
घटना के पूरे इलाके में सनसनी मच गयी। आक्रोशित लोगों ने आरा-सरैया मुख्य मार्ग जाम कर दिया और जमकर बवाल मचाया। मुख्या पति के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
वारदात के बाद लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मिली जानकरी के अनुसार मुन्ना यादव अपने पंचायत में हुए झगड़े को सुलझाने के लिए घर से निकले हुए थे, उसी समय मौके का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने हत्याकांड का अंजाम दे डाला।
मुन्ना यादव के बेटे अंकु कुमार ने पूर्व मुखिया पति अंशु उपाध्याय पर उसके पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते अंशु ने अपराधियों से उसके पिता की हत्या करायी है।
आक्रोशितों ने सरया बाजार और आस-पास के दुकानों को भी बंद करवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, डीआईयू इंस्पेक्टर शंभु कुमार भगत, बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश, कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज विवेक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हैं।
मुखिया के बेटे ने बताया कि उसकी मां पर भी 20 मार्च 2022 को हमला हुआ था। होली के दिन रंग खेलने के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने अमरावती देवी पर गोली चलायी थी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी।
अमरावती ने पूर्व मुखिया पति अंशु उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया था। अब हथियारबंद अपराधियों ने अमरावती के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।