अप्रैल,28,2024
spot_img

Madhubani News। Khajauli News। खजौली से गायब बालक 24 घंटे में Madhya Pradesh से बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News। Khajauli News। खजौली से गायब बालक 24 घंटे में Madhya Pradesh से बरामद हो जाएगा जहां गायब बालक को पुलिस ने चौबीस घंटे में ढूंढ निकाला है। इससे परिजनों में खुश का ठिकाना नहीं है। सभी मध्यप्रदेश के सतना के लिए रवाना हो गए हैं।

Madhubani NewsKhajauli News। लापता बालक को पुलिस ने खोज निकाला

जानकारी के अनुसार, खजौली थाना क्षेत्र के स्थानीय सराबे गांव से लापता एक 9 वर्षीय बालक को स्थानीय थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला है। गायब बालक का पता तत्क्षण चल जाने से उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं। परिवार के लोगों ने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की है।

Madhubani NewsKhajauli News। घर के दरवाजे से अचानक गायब हो गया था अंशुमान

जानकारी के अनुसार, गायब बालक अंशुमन कुमार के पिता सरावे ग्राम निवासी संजय कुमार साह ने स्थानीय थाना को एक आवेदन देकर शुक्रवार शाम को अपने पुत्र के अपने घर के दरवाजे से अचानक गायब हो जाने की शिकायत की थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तत्क्षण गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बालक की खोजबीन शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| Nepali Railway Station के Ticket Counter के पास लगी आग...फिर ये हुआ...? IRCON के Joint Deputy GM Vivek Nigam

Madhubani NewsKhajauli News। पुलिस ने जब यह बताया तो खुशी से झूम उठे पिता संजय कुमार साह

शुक्रवार को स्थानीय थाना को जीआरपी के माध्यम से सूचना मिली की गुमशुदा बालक मध्य प्रदेश के सतना स्थित खेरमाई मंदिर के पीछे ज्योति कलोनी में है। पुलिस ने यह जानकारी परिजनों से सांझा की। शुक्रवार शाम को ही पुलिस के साथ परिवार के लोग गायब बालक की बरामदगी को लेकर मध्य प्रदेश के लिए निकल गई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें