back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

Bihar Crime News | Supaul News | चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) के सुपौल प्रखंड अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान 2 हमलावरों ने मारी गोली

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News | Supaul News | चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) के सुपौल प्रखंड अध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दी। मॉर्निंग वॉक के दौरान दो हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। खबर सुपौल से बड़ी खबर है जहां चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के नेता और प्रखंड अध्यक्ष 53 साल के अशोक पासवान को अपराधियों ने गोली मार दी है। वारदात को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान घर से महज कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Religious Tourism: बिहार में 60+ धार्मिक स्थलों तक बस से पहुंचना अब बेहद आसान, सरकार का ऐतिहासिक कदम

Bihar Crime News | Supaul News |घर से पांच सौ मीटर दूर स्टेट हाइवे पर टहलने के दौरान वारदात

जानकारी के अनुसार, अशोक पासवान घर से पांच सौ मीटर दूर स्टेट हाइवे पर टहलने गए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। वहां से फरार हो गए। गोली पेट में लगी है। नाभी के पास गोली लगी है। इससे हालत गंभीर है। अशोक पासवान लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष हैं। मामला सामने आने पर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना छातापुर थाना स्टेट हाइवे 91 की है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Supaul News | दो अपराधियों ने गोली मारकर जदिया की तरफ भाग निकले

जानकारी के अनुसार, भतीजे सुरेश पासवान ने बताया कि उनके चाचा सुबह में टहलने के निकले थे। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए स्टेट हाइवे 91 पर निकले थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर जदिया की तरफ भाग निकले। वहीं, जख्मी अशोक पासवान का कहना है कि गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। जिन्होंने हत्या की नीयत से गोली चलाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bettiah News: ओमान की खाड़ी में टैंकर पर हमला, बिहार के कैप्टन आशीष कुमार लापता... घर पर कोहराम! पढ़िए ‘स्काईलाइट’, समुद्र और तलाशी!

Bihar Crime News | Supaul News | दो अपराधियों ने गोली मारकर जदिया की तरफ भाग निकले

उन्हें परिजन और ग्रामीणों की मदद से पहले सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भेज दिया गया है जहां परिजनों ने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है, जहां इलाज जारी है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, अलीम डार का बड़ा इस्तीफा!

T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हालिया टी20 विश्व कप 2026 अभियान किसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें