spot_img

Bihar News | 4446 करोड़ से बनेंगे 3590 पथ, 28 पुल…सीएम नीतीश ने ग्रामीण कार्य विभाग की 3618 योजनाओं का किया उद्घाटन

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | 4446 करोड़ से बनेंगे 3590 पथ, 28 पुल…सीएम नीतीश ने ग्रामीण कार्य विभाग की 3618 योजनाओं का किया उद्घाटन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोड़ रुपये की लागत की 3590 पथों एवं 28 पुलों यानी कुल 3618 योजनाओं का उद्घाटन किया।

- Advertisement -

Bihar News | दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में रिमोट के माध्यम से ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोड़ रुपये की लागत की 3590 पथों एवं 28 पुलों यानी कुल 3618 याजनाओं का उद्घाटन किया।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Bihar News | 30 पथों एवं 17 पुलों का उद्घाटन

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 1735.814 करोड़ रुपये लागत की 1583 पथों एवं 11 पुलों, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ परत नवीनीकरण कार्यक्रम अन्तर्गत 2576.070 करोड़ रुपये की 1977 पथों तथा राज्य योजना अन्तर्गत 134.304 करोड़ रुपये की 30 पथों एवं 17 पुलों का उद्घाटन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  JPU Website Hacked जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक- मचा हड़कंप! कॉलेज पोर्टल पर दिखने लगा पोर्न - आपत्तिजनक वीडियो, जानें क्या हुआ

Bihar News | और अब 5 घंटे के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है

वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य में कई सड़कों एवं पुलों का निर्माण कराया गया। राज्य के किसी भी सुदूर क्षेत्र से राजधानी पटना पहुंचने के लिये 6 घंटे के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है और अब 5 घंटे के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Drug Problem बच्चों का भविष्य खतरे में! सुप्रीम कोर्ट के CJI सूर्यकांत बोले- बिहार में नशे की समस्या सिर्फ बीमारी नहीं, बड़ी चुनौती

Bihar News | वर्ष 2023-24 में बढ़कर 11569 करोड़

ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत भी कई ग्रामीण पथों एवं पुलों का निर्माण किया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग का बजट जो वर्ष 2007-08 में लगभग 1390 करोड़ रुपये था वह वर्ष 2023-24 में बढ़कर 11569 करोड़ रुपये हो गया। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना, ग्रामीण टोला सम्पर्क निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Bihar News | ग्रामीणों को सुलभ सम्पर्कता प्रदान करना मकसद

कम आबादी वाले बसावटों एवं टोलों में आवासित सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े हुये ग्रामीणों को सुलभ सम्पर्कता प्रदान करने के लिये इन योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Bihar News | मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना 2023 से प्रारंभ

मुख्यमंत्री का यह निर्देश रहा है कि जो नई सड़कें बनायी जाती हैं, उनका नियमित रूप से रख-रखाव भी होता रहे ताकि आमजनों को बारहमासी सुगम सम्पर्कता का लाभ मिलता रहे। क्षतिग्रस्त महत्वपूर्ण पथों के उन्नयन के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना 2023 से प्रारंभ की गयी है ताकि निर्धारित समय अवधि में सड़कों का पुननिर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण किया जा सके और लोगों का आवागमन हमेशा सुलभ बना रहे।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में 72 घंटे बाद चक्रवात 'अर्णब' का कहर खत्म, मौसम विभाग ने दी राहत की खबर |' मगर धूप और अलर्ट अभी बाक़ी है मेरे दोस्त '

Bihar News | इनकी रही मौजूदगीं

कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने मुख्यमंत्री को हरित गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख भगवत राम, अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey