back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

CM Nitish बिफरे… बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दो, नहीं तो करेंगे आंदोलन, मीडिया से कह दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों फार्म में हैं। खासकर बिहार की किस्मत चमकाने को लेकर इसबार उन्होंने दो टूक केंद्र को अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो लोकसभा चुनाव से पहले फिर वह बिहार यात्रा पर निकलेंगे और इतना ही नहीं विशेष राज्य दर्जा के लिए (CM Nitish bluntly… give special state status to Bihar) आंदोलन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाए कि केंद्र सकार की ओर से राज्यों को केंद्रीय योजनाओं को लाभ सही से नहीं दिया जा रहा है। राज्यों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि अगर विशेष राज्य का दर्जा प्रदेश को नहीं दिया जाएगा तो इसको लेकर अब हम अभियान शुरू करने वाले हैं। साथ ही नीतीश इस दौरान मीडिया पर भी जमकर बरसे।

- Advertisement -

नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र से तो हम लगातार विशेष राज्य का दर्जा देने का आग्रह कर रहे हैं। हम लोगों की मदद कर रहे हैं। अभी और भी बहुत से लोगों को मदद की जरूरत है। विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलेगा तो बिहार आगे बढ़ेगा। इस दौरान मीडिया पर भी हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में इतना काम हो रहा है। लेकिन मीडिया पर केंद्र सरकार का कब्जा है।

- Advertisement -

बिहार के मीडिया का दोष नहीं है. वहां (दिल्ली) से लोग आकर बिहार में कुछ भी बोलते हैं, उनको काफी जगह मिलती है, इसलिए मीडिया से मैं हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि मेरी एक मांग को जरूर छापिए। मैं मांग कर रहा हूं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए और नहीं तो मुझे आंदोलन चलाना पड़ेगा, इसे आप लोग जरूर छापिएगा।

- Advertisement -

बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बाहर से आकर बिहार में मेरे पर अंड-बंड बोलते हैं और उस पर सवाल पूछने के लिए पत्रकार जुट जाते हैं। हम नहीं बोलते हैं बोलने दीजिए। हम काम करने वाले लोग हैं काम करेंगे। देश और दुनिया में बिहार के इतिहास को सभी लोग जानते हैं।

नीतीश कुमार ने विशेष दर्जे की मांग को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि अगर वह बिहार का उत्थान करना चाहते हैं तो यह मांग पूरी करें और अगर ये डिमांड पूरी नहीं हुई तो आप बिहार का उत्थान नहीं करना चाहते हैं, सिर्फ अपना प्रचार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब इस मांग को हम मुहिम बनाएंगे और पूरे बिहार में आंदोलन चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो सूबे का विकास होगा। उन्होंने कहा कि हम कई वर्षों से इसकी मांग कर रहे हैं लेकिन अब अगर वह देर करेंगे तो इसके लिए हम आंदोलन शुरू करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna News: आईपीएस सुनील नायक को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, आंध्र प्रदेश पुलिस की अर्जी ख़ारिज

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो पांच साल के बजाय दो साल के अंदर ही यहां के लोगों का उत्थान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब बिहार बहुत आगे था लेकिन आज पीछे है। ऐसे में केंद्र को बिहार को विशेष दर्जा दे देना चाहिए ताकि यह फिर से बहुत आगे बढ़ जाए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजधानी पटना में उद्योग विभाग के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र से तो हम इतना ही ना मांग करते हैं भाई। अरे इतना सब कुछ काम हम कर दिए तो एक काम आप भी कर दीजिए। कितना-कितना आज जरूरत है लोगों को मदद करने का। हम तो कह रहे हैं। यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिएगा तो काम तेजी से होगा।

यह भी पढ़ें:  Patna NEET Student Death: 11 दिन, 42 लोगों से पूछताछ… CBI के हाथ खाली, क्या खुलेगा स्पर्म का राज?

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत पहली किस्त वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इसी समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शिरकत करने पहुंचे थे। उस दौरान एक बार फिर उन्होंने कहा कि केंद्र से तो हम हमेशा से ही एक ही चीज मांगे हैं और यदि वे दे देते तो कितना काम हो जाता है। इतना काम हम किए हैं और काम हो जाता है।

साथ ही नीतीश कुमार ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा देने में और अधिक देरी कड़े की तो हम एक मूवमेंट शुरू करने जा रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसको लेकर एक मूवमेंट शुरू कर देंगे। ये लोग कोई काम करते हैं। कोई योजना बनाते हैं। खाली बेकार में परेशान करते रहते हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम कह रहे हैं यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाएगा तो जो विकास पांच साल में होना है वह दो ही साल में हो जाएगा। सीएम ने कहा कि आज जिसको आप बिहार कहते हैं। यही वह जगह है यही से लोकतंत्र की शुरुआत हुई थी। आज यही राज्य पीछे है तो यही न हम कहते हैं कि अरे आप जल्दी विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिए ताकि फिर ये बहुत आगे बढ़ जाएं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजधानी पटना में उद्योग विभाग के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र से तो हम इतना ही ना मांग करते हैं भाई। अरे इतना सब कुछ काम हम कर दिए तो एक काम आप भी कर दीजिए। कितना-कितना आज जरूरत है लोगों को मदद करने का। हम तो कह रहे हैं। यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिएगा तो काम तेजी से होगा।

यह भी पढ़ें:  Supaul Fire: सुपौल में मां और 4 साल की बेटी जिंदा जलकर राख..., पढ़िए आग के तांडव में एक परिवार की चीत्कार

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत पहली किस्त वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इसी समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शिरकत करने पहुंचे थे। उस दौरान एक बार फिर उन्होंने कहा कि केंद्र से तो हम हमेशा से ही एक ही चीज मांगे हैं और यदि वे दे देते तो कितना काम हो जाता है। इतना काम हम किए हैं और काम हो जाता है।

साथ ही नीतीश कुमार ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा देने में और अधिक देरी कड़े की तो हम एक मूवमेंट शुरू करने जा रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसको लेकर एक मूवमेंट शुरू कर देंगे। ये लोग कोई काम करते हैं। कोई योजना बनाते हैं। खाली बेकार में परेशान करते रहते हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम कह रहे हैं यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाएगा तो जो विकास पांच साल में होना है वह दो ही साल में हो जाएगा। सीएम ने कहा कि आज जिसको आप बिहार कहते हैं। यही वह जगह है यही से लोकतंत्र की शुरुआत हुई थी। आज यही राज्य पीछे है तो यही न हम कहते हैं कि अरे आप जल्दी विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिए ताकि फिर ये बहुत आगे बढ़ जाएं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें