back to top
19 अगस्त, 2024
spot_img

Bihar Cabinet: दागी कार्तिकेय सिंह से छिन गया कानून मंत्रालय, सीएम नीतीश ने दिया अब यह विभाग

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बुधवार सुबह विवाद में फंसे अनंत सिंह के चहेते मंत्री कार्तिकेय सिंह का विभाग बदल दिया है।कार्तिकेय कुमार अब विधि विभाग के मंत्री नहीं होंगे। इसकी जगह उन्हें गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल में जगह मिलते ही कार्तिकेय कुमार विवादों में घिर गए थे। उनके ऊपर आरोप लगा था कि उनके खिलाफ कोर्ट से अपहरण के मामले में वारंट जारी किया जा चुका है।

वारंट विवाद को लेकर चर्चा में आए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह का विभाग बदलेगा इसका कयास  विवाद सामने आने के  बाद ही तय हो गया था आखिरकार पंद्र दिनों बाद ही नीतीश कुमार ने ये कार्रवाई की है। उन्हें अब गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, 10 अगस्त को जब उन्होंने शपथ ली थी, तभी से उन्हें लेकर विवाद शुरू हो गया था।

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि जिस दिन वो शपथ ले रहे थे, उसी दिन उनको अपहरण के एक केस में दानापुर के कोर्ट में हाजिर होना था। नीतीश ने बाद में कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। अब नीतीश ने कार्तिकेय सिंह का विभाग बदल दिया है। माना ये भी जा रहा है कि बाहुबली अनंत सिंह से नजदीकी भी उन्हें भारी पड़ी है।

जानकारी के अनुसार, 2014 में राजीव रंजन को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है। इसको लेकर विपक्ष लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहा था कि जिनके खिलाफ खुद गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जा चूका हो, उसे विधि विभाग का मंत्री कैसे बनाया जा सकता है।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 166 (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं संविधान के अधीन बनी कार्यपालिका नियमावली के नियम 6 (1) एवं 7 (1) के मुताबिक सीएम नीतीश की सलाह पर राज्यपाल ने मंत्री कार्तिक कुमार को विधि विभाग के स्थान पर गन्ना उद्योग विभाग एवं मंत्री शमीम अहमद को गन्ना उद्योग विभाग के स्थान पर विधि विभाग का कार्य अगले आदेश तक आवंटित किया है।

जरूर पढ़ें

DARBHANGA में बड़ी वारदात — रात के सन्नाटे में पांच बदमाशों ने चलाई गोलियां, लोगों ने कहा, असुरक्षित महसूस करते हैं, क्या है मामले...

दरभंगा | जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक बड़ी वारदात...

Darbhanga में दो कमरे, पांच क्लास… बच्चों के भविष्य से ‘ खिलवाड़ ‘, जानिए

दरभंगा | जिले के जाले नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति...

मां बनने वाली थी रूपा, Darbhanga में दरिंदगी की हद, दहेज़ नहीं मिलने पर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, मां ने कहा — मेरी...

क्यों रे! दहेज के बिना बेटी की ज़िंदगी इतनी सस्ती हो गई? कानून है,...

‘इतनी बड़ी चोरी पहले कभी नहीं देखी’, 16 लाख की चोरी से कांपा Darbhanga, लोगों में दहशत, सहमा पूरा इलाका

दरभंगा, कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के गोठानी पंचायत अन्तर्गत बसौल (गीदड़ गंज) गांव में बीती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें