मई,21,2024
spot_img

Bihar News | CM Nitish | सीएम नीतीश कुमार चले विदेश…!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मार्च महीने के पहले सप्ताह में विदेश दौरा कर सकते हैं। इनके साथ जदयू नेता संजय झा समेत शिष्टमंडल भी साथ जाएगा। दरअसल, नीतीश कुमार आज यानि गुरुवार को पासपोर्ट ऑफिस में अपना पासपोर्ट अपडेट करवाने गए थे। वह इंग्लैंड में साइंस सिटी का जायजा लेंगे। पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News | CM Nitish | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश जा रहे हैं। मार्च के पहले सप्ताह में विदेश दौरा पर जाएंगें। इसके लिए संभवत दो मार्च को नीतीश कुमार विदेश के लिए रवाना होंगे। वहीं, आठ मार्च को वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने रीजनल ऑफिस जाकर अपना पासपोर्ट अपडेट कराया है।इनके साथ जदयू नेता संजय झा भी मौजूद रहेंगे।


Bihar News | CM Nitish | मार्च के पहले हफ्ते में स्कॉटलैंड के दौरे पर जा सकते हैं

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार मार्च के पहले हफ्ते में स्कॉटलैंड के दौरे पर जा सकते हैं। इनके साथ जदयू नेता संजय झा, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी जा सकते हैं। सीएम वहां किसी म्यूजियम को देखेने जा रहे हैं।


Bihar News | CM Nitish | पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 2 मार्च को बिहार दौरे पर होंगे। पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार को भी सरकारी कार्यक्रम में मंच साझा करना है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले में जीता लोकतंत्र...स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त और शांतिपूर्ण


Bihar News | CM Nitish | नीतीश कुमार ने पासपोर्ट ऑफिस में अपना पासपोर्ट अपडेट करवाया 

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार गुरुवार को पासपोर्ट ऑफिस में अपना पासपोर्ट अपडेट करवाने गए थे। वह इंग्लैंड में साइंस सिटी का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दूसरी बार अपने पासपोर्ट के रिन्यूअल के लिए पासपोर्ट कार्यालय आए। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाटलिपुत्र स्थित पासपोर्ट कार्यालय के नए कार्यालय में पासपोर्ट रिनुअल वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें