मई,20,2024
spot_img

Bihar Weather | बिहार में अगले 2 दिन पश्चिमी हिमालय से आने वाली शुष्क ठंडी हवाएं बहकाएंगीं पछुआ को, ठंड के दो पाटों में बंटा बिहार, येलो अलर्ट के साथ कोल्ड डे का अलर्ट

spot_img
spot_img
spot_img
शीतलहर की चपेट से अभी बिहारवासियों को निजात की उम्मीद नहीं है। इस बार भी दही चूड़ा खाइए लेकिन रात में रजाई में भी कंपकंपाई वाली स्थिति बनी रहेंगी। हालांकि, बिहार के दोनों हिस्से उत्तरी और दक्षिणी के लिए अलग अलग अलर्ट (Cold wave alert in Bihar for next two days) जारी किया गया है।

Bihar Weather | 19 जिले कोल्ड डे, 19 जिलों में येलो अलर्ट

अभी तक हवाओं के रूख से ठंड को उतनी ताव नहीं मिली है। लेकिन अगले दो दिनों में उत्तरी बिहार यानी 19 जिले कोल्ड डे के रूप में जाने जाएंगें। वहीं, दक्षिणी बिहार के 19 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय से आने वाली शुष्क ठंडी हवाओं और पछुआ के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है।

Bihar Weather | अभी यूं बना रहेगा मौसम

पूरा बिहार कंपकपा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी यह मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना हैं। घना कोहरा एवं गलन से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| दरभंगा के केवटी बूथ 187, दो हिरासत में

Bihar Weather | अलगे दो दिन कड़के की ठंड का अलर्ट

जानकारी के अनुसार बिहार में अलगे दो दिन कड़के की ठंड का अलर्ट है। पछुआ के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिन उत्तरी बिहार यानी 19 जिले कोल्ड डे के रूप में जाने जाएंगें। वहीं, दक्षिणी बिहार के 19 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather | घना कोहरा और गलन गलाएगा

रविवार के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात नहीं मिलेंगी। अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इन जिलों में कोल्ड डे का अनुमान है। पढ़िए पूरी खबर

Bihar Weather | पूरे प्रदेश में कनकनी बढ़ी

इस बीच, शुक्रवार को पश्चिमी हिमालय से आने वाली शुष्क ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। और पूरे प्रदेश में कनकनी बढ़ गई। अररिया, कटिहार और फारबिसगंज आदि जिलों में शीतलहर की स्थिति रही। पटना में शुक्रवार को शीत दिवस की स्थिति रही। शनिवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

Bihar Weather | 16 जनवरी तक पूरे प्रदेश भर में ठंड की रहेगीं ऐसी ही स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, एक तो पछुआ पूरी तरह से राज्य भर में प्रभावी है। वहीं कई जिलों में धूप न निकलने से अधिकतम तापमान भी तेजी से गिरा है। इससे 16 जनवरी तक राज्य भर में ठंड की ऐसी स्थिति ऐसी ही रह सकती है। पटना में शुक्रवार को धूप कुछ देर के लिए निकली लेकिन दिन भर ठंड ने लोगों को परेशान किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nawada News| उल्टी और दस्त...Diarrhea का कहर, महिला की मौत, 40 से अधिक आक्रांत

Bihar Weather | गया अभी गल रहा

जानकारी के अनुसार, ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। अगले 2 दिनों तक 19 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में कोल्ड डे रहेगा। सीजन का सबसे ठंडा जिला गया रहा।

Bihar Weather | उत्तर पश्चिम और पूर्वी बिहार के क्षेत्रों में घना कोहरा सताएगा

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शीतलहर की रफ्तार अभी और बढ़ेगी। अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी बिहार के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है। रविवार की सुबह में कनकनी से जनजीवन पर असर पड़ा है.मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है. राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें