नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां पटवन विवाद में एक लालों राय के भाई महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ऑन द स्पॉट उसकी लाश गिरने से कोहराम मच गया है। वहीं चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव की है जहां सुबह पटवन विवाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक की हत्या कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई। इसमें महेंद्र यादव की हत्या कर दी गई। वहीं चार लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, लालों राय खेत की सिंचाई के लिए पैन में पानी जमा किया था। दूसरे पक्ष के रामभजन राय आकर मोटर लगाकर अपनी खेत का सिंचाई करने लगा। इस बात का विरोध पहले पक्ष के लालो राय ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। बाद में गाली गलौज के साथ जमकर मारपीट के दौरान रामभजन की ओर राजेश ने हथियार निकालकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इससे लालों राय के भाई महेंद्र यादव की मौके पर मौत हो गई।
इस घटना की सूचना पाकर चंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंडी थाना पुलिस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।