spot_img

बिहार विधानसभा उपचुनाव के दोनों सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, आमने-सामने की दिखेगी जुबांनी जंग

spot_img
- Advertisement -

पटना। बिहार विधानसभा उपचुनाव के दोनों सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची मंगलवार को जारी की। कांग्रेस की ओर से जारी किये गये स्टार प्रचारकों में की लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेता के साथ नये युवा नेताओं को भी मौका मिला है।

- Advertisement -

कांग्रेस की और से जारी की गयी दो सूची में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। सूची में दिग्गज नेताओं को तरजीह तो दी ही गई है। युवा वर्ग का वोट पाने के लिए युवा चेहरों को भी शामिल किया है।

- Advertisement -

कांग्रेस ने तारापुर विधानसभा सीट के लिए 20 नामों की सूची जारी की है। सबसे पहला नाम लोकसभा की पूर्व स्पीकर रह चुकी मीरा कुमार का है।

- Advertisement -

सूची के अनुसार स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा के साथ-साथ हाल ही में कांग्रेस से जुड़े हार्दिक, कन्हैया, जिग्नेश जैसे युवा नेता भी शामिल हैं। इनके अलावा तारिक अनवर, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, निखिल कुमार, शकील अहमद, डॉ. अखिलेश सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, मोहम्मद जावेद, अनिल शर्मा, कीर्ति आजाद, अवधेश सिंह, डॉ. शकील अहमद खान, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेमचंद मिश्रा, डॉ.कन्हैया कुमार, हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी औऱ अमिता भूषण का नाम शामिल है।

कुशेश्वरस्थान सीट से भी कांग्रेस ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने नये नाम में शकील उज्मान अंसारी को शामिल किया है । यहां से सबसे पहला नाम मीरा कुमार का है।

इनके अलावा तारिक अनवर, भक्त चरण दास, मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, निखिल कुमार, डॉक्टर शकील अहमद, डॉक्टर अखिलेश सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, मोहम्मद जावेद, डॉ अनिल शर्मा, कीर्ति आजाद, अवधेश सिंह, डॉक्टर शकील अहमद खान, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेमचंद मिश्रा, डॉ कन्हैया कुमार, हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में दहलाने वाली वारदात: 3 मंजिला छत से कूदा युवक- मौत, 5 साल से था महिला के साथ, अब उठे ये सवाल!

Bhagalpur Suicide: भागलपुर में एक युवक ने 3 मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह 5 साल से पड़ोस की महिला के साथ रह रहा था। परिजनों ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच#BhagalpurSuicide,#BiharCrime,#PoliceInvestigation

भागलपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षकों का ‘थाली-चम्मच’ प्रदर्शन, बोले- ‘सैलरी नहीं मिली तो भीख मांगेंगे’

Bhagalpur University Protest: भागलपुर विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों ने थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया। 70 शिक्षकों को 11 महीने से वेतन नहीं मिला है और उन्हें सेवा से भी हटा दिया गया है। श#BhagalpurNews,#TMBUProtest,#GuestTeachers

श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की यात्रा होगी आसान, सुल्तानगंज स्टेशन पर 15 जुलाई तक मिलेंगी ये खास सुविधाएं!

Bihar Shravani Mela: मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने 15 जुलाई तक सभी व्#ShravaniMela,#SultanganjNews,#BiharRailways

दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का ‘पावर मार्च’, DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Muharram: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम और एसएसपी ने व्यापक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया।#DarbhangaMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder