back to top
अक्टूबर,28,2026
होम News Lead Story वाहन चेकिंग के दौरान दिन-दहाड़ सिपाही की हत्या, बाइक सवार अपराधी ने...

वाहन चेकिंग के दौरान दिन-दहाड़ सिपाही की हत्या, बाइक सवार अपराधी ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोली, बैंक लूटने की थी योजना

Bihar Crime News | Samastipur News | पिपरा-सपहा बिरौल मुख्य पथ पर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या, दूसरे की हालत नाजुक
Bihar Crime News | Samastipur News | पिपरा-सपहा बिरौल मुख्य पथ पर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या, दूसरे की हालत नाजुक

वैशाली से बड़ी खबर है जहां दिन दहाड़ एक सिपाही की हत्या कर दी गई है। वारदात उस दौरान हुआ जब वाहन चेकिंग की कवायद में पुलिस जुटी थी। इसी दौरान दिनदहाड़ सिपाही मुंगेर के रहने वाले अमिताभ कुमार की हत्या अपराधियों ने करते हुए सनसनी फैला दी। इस दौरान अपराधियों की बरसाईं गोलियों से पूरा इलाका दहल उठा। सोमवार दोपहर चार अपराधी यूको बैंक शाखा के सामने लूट का प्रयास करने लगे, ये देखकर वहां तैनात गश्ती टीम के सिपाहियों ने एक्शन लिया। मामला क्या है पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, वैशाली में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार अपराधी ने सिपाही पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गंभीर हालत में सिपाही अमिताभ कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सराय स्टेशन रोड स्थित यूको बैंक से पैसे निकाल कर एक ग्राहक घर लौट रहा था। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने NH-22 पर सूरज चौक के पास उससे पैसे लूटने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ की ज्वेलरी लूट! एक साल में दूसरी बार बना निशाना

इसी दौरान गश्ती कर रही पुलिस की नजर अपराधियों पर पड़ी। अपराधियों पर गश्ती दल की नजर पड़ी तो मौके से पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया। इस दौरान दूसरे अपराधी ने फायरिंग कर दी। इस दौरान चार गोली सिपाही अमिताभ को लगी।

इसके बाद सिपाही को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking दरभंगा में जन सुराज ने बनाई बड़ी बढ़त - आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा दूसरे नंबर पर! | MLC चुनाव: कौन बनेगा MLC?

जानकारी के मुताबिक सराय इलाके में वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने जब बाइक सवार को रोका तो, गाड़ी रुकते ही एक बदमाश भागने लगा। जिसे बीएमपी के जवान अमिताभ कुमार ने दौड़ कर पकड़ने की कोशिश की।

इसी दौरान अपराधी ने पलटकर सिपाही पर एक के बाद एक चार फायर कर दिए।गोली लगने से जख्मी सिपाही बेसुध होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि अपराधियों और पुलिस के बीच क्रॉस फायरिंग हुई।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख का बीमा! समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए धमाकेदार ऐलान, अब काउंटर पर भी मिलेगी ये सुविधा

सोमवार दोपहर चार अपराधी यूको बैंक शाखा के सामने लूट का प्रयास करने लगे, ये देखकर वहां तैनात गश्ती टीम के सिपाहियों ने एक्शन लिया। पराधियों ने वर्दीधारी को अपने तरफ आता देख उन पर गोली चला दी, गोली लगने से एक जवान बुरी तरह घायल हो गया, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि पुलिस गश्ती टीम वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के यूको बैंक के पास गश्ती कर रही थी, तभी वहां संदिग्ध एक बाइक पर सवार तीन लोग मौजूद थे। उनसे जब पुलिस पूछताछ करने गई तो वह सभी बाइक पटक कर भागने लगे। इसी दौरान दो संदिग्धी को पुलिस ने दबोच लिया। एक अपराधी ने चार राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी को दो गोलियां लगी। आनन-फानन में उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें