spot_img

Madhubani News | जयनगर में कमला बराज निर्माण, तटबंध को सड़क से जोड़ने का काम शुरू, बाधक अतिक्रमण… जहां…Jhanjharpur से Darbhanga के Kusheshwarsthan तक के 50 km… ये मुसीबत?

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | जयनगर में कमला पर बराज निर्माण, तटबंध को सड़क से जोड़ने का काम शुरू, बाधक अतिक्रमण के खिलाफ माइकिंग…अल्टीमेटम के बीच जहां…Jhanjharpur से Darbhanga के Kusheshwarsthan तक के 50 km… ये मुसीबत?

- Advertisement -

Madhubani News | पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध को मजबूत कर उसको मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम शुरू

जयनगर में कमला नदी पर बराज निर्माण के तहत पूर्वी और पश्चिमी तटबंध को मुख्य मार्ग से जोड़ने को लेकर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तटबंध के दोनों किनारे पर अतिक्रमण खाली करने का निर्देश जारी हो गया है। माइकिंग से अल्टीमेटम दे दिया गया है।

- Advertisement -

Madhubani News | तटबंध पर जो अतिक्रमण है उसे तत्काल खाली करने का निर्देश

जयनगर में कमला नदी पर बराज निर्माण के तहत नदी के पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध को मजबूत कर उसको मुख्य मार्ग से जोड़ने को लेकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। तटबंध पर जो अतिक्रमण है उसे अविलंब खाली करने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

Madhubani News | बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर के कार्यपालक अभियंता गुलाम गॉस ने बताया

यह जानकारी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर के कार्यपालक अभियंता गुलाम गॉस ने देते हुए बताया कि पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर माइकिंग कर दी गई है। हर हाल में जमीन खाली करना है वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Madhubani News | लगभग 0 से 11 किलोमीटर नेपाल बॉर्डर से सटे खजौली के कसमा तक

लगभग दो अरब रुपए की राशि से बराज निर्माण के तहत पूर्वी तटबंध जो लगभग 0 से 11 किलोमीटर नेपाल बॉर्डर से सटे खजौली के कसमा तक, वहीं पश्चिमी तटबंध जो कमला पुल से शुरू होकर 0 से 23 किलोमीटर लंबा 3.5 मीटर चौड़ा सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बांध का बेस 5 मीटर चौड़ा एवं उस पर विटोमिंस ब्लैक टॉप सड़क का निर्माण किया जाएगा।


Madhubani News | नदी के तटबंध पर सड़क निर्माण होने से जहां बांध को मजबूती मिलेगी

नदी के तटबंध पर सड़क निर्माण होने से जहां बांध को मजबूती मिलेगी। वहीं यातायात हेतु रास्ता खुलेगा। इसके तहत पश्चिमी तटबंध पर 23 किलो मीटर सड़क निर्माण होने से पिपराघाट तक जुड़ जायेगा। पूर्व में भटगमा पिपराघाट से झंझारपुर तक 22 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है।


Madhubani News | झंझारपुर से कुशेश्वरस्थान लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पड़ती है

झंझारपुर से कुशेश्वरस्थान लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पड़ती है। जिससे जयनगर से भाया झंझारपुर से कुशेश्वरस्थान सीधे लोग आ जा सकते हैं। तटबंध निर्माण होने के कारण अतिक्रमित लगभग हजारों की संख्या में कच्चे एवं पक्के मकान को हटाना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।


Madhubani News | झंझारपुर से कुशेश्वरस्थान लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पड़ती है

तटबंध किनारे बसे दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सालों से उनके यहां ठिकाना रहा है। प्रशासन की ओर से बिना कोई ठोस इंतजाम किए हटाया जाने पर हम लोग के छत पर से आशियाना छिन जाएगा। हमलोग कहां रहेंगे इसकी प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नही दी है।


Madhubani News | झंझारपुर से कुशेश्वरस्थान लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पड़ती है

कमला नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद बीते 17 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं तत्कालीन जल संसाधन मंत्री संजय झा के द्वारा कमला नदी पर बराज बनाने एवं नदी के पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध निर्माण करने का निर्देश दिया गया था जिस पर अभी काम शुरू हो गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports