spot_img

Bihar News | Gopalganj News | चुनाव ड्यूटी में Supaul जा रहे जवानों की बस में कंटेनर ने मारी ठोकर, 3 जवानों की मौत, 12 से अधिक जख्मी

बस हादसा सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास एनएच-27 के पास हुआ है। हादसा, इतना भयावह और जोरदार था कि दो बसों के बीच में कई पुलिस के जवान फंस गए। उन्हें निकालने की कोशिश घंटे तक होती रही। जहां, गोपालगंज पुलिस लाइन से तीन बसों में 242 महिला और पुरुष जिला बल के जवान चुनाव कराने सुपौल जा रहे थे। बीच में नाश्ता करने के दौरान इतना बड़ा हादसा हुआ है। तत्काल स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | Gopalganj News | चुनाव ड्यूटी में Supaul जा रहे जवानों की बस में कंटेनर की भीषण ठोकर से बड़ा हादसा हुआ है। यहां 3 जवानों की मौत हो गई है। 12 से अधिक जख्मी हैं। बड़ी खबर गोपालगंज से है, जहां लोकसभा चुनाव कराने सुपौल जाने के दौरान भीषण रोड एक्सिडेंट में तीन जवानों पवन महतो, अशोक उराव और दिग्विजय की मौत हो गई है।

- Advertisement -

Bihar News | Gopalganj News| खड़ी बस में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी

हादसा, सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास हुआ है। यहां, खड़ी बस में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी। सभी जवान लोकसभा चुनाव कराने गोपालगंज पुलिस लाइन से तीन बसों पर सवार होकर सुपौल जा रहे थे। फिलहाल युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

- Advertisement -

Bihar News | Gopalganj News| बस में बैठे एक दर्जन से अधिक पुलिस के जवान गंभीर तरीके से जख्मी

सोमवार को यह बड़ा हादसा हुआ है। इस दौरान तीन बसों में सौ से अधिक पुलिस कर्मी  सुपौल जा रहे थे। जहां, बस में बैठे एक दर्जन से अधिक पुलिस के जवान गंभीर तरीके से जख्मी हो गए। इसमें तीन जवानों की मौत हो गई है। जख्मी जवानों का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

- Advertisement -

Bihar News | Gopalganj News| बस को नाश्ता के लिए रोका गया था, कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी भरी बस में

जानकारी के अनुसार, सभी रास्ते में थे। इसी दौरान सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास बस को नाश्ता के लिए रोका गया था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इसी दौरान एक अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी जवानों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार करीब एक दर्जन से ज्यादा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, तीन की मौत हो गई।

Bihar News | Gopalganj News| लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए बस से सभी जवानों को बाहर निकाला

हादसे के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए बस से सभी जवानों को बाहर निकाला। सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है। जानकारी मिलते ही एसपी स्वर्ण प्रभात और डीएम मो. मकसूद आलम ने जख्मी जवानों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचा। आवश्यक निर्देश दिए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...