spot_img

Madhubani News। Indo-Nepal Coordination की नई परिभाषा…ये हैं, Darbhanga के Commissioner मनीष कुमार, DIG बाबूराम, Nepal Mahottari के Commissioner दीपेश कुमार, DM अरविंद कुमार वर्मा, SP सुशील कुमार…दिखेगा अब International Border पर नया Security System

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News। Indo-Nepal Coordination की नई परिभाषा…ये हैं, Darbhanga के Commissioner मनीष कुमार, DIG बाबूराम, Nepal Mahottari के Commissioner दीपेश कुमार, मधुबनी के DM अरविंद कुमार वर्मा, मधुबनी के SP सुशील कुमार जिनकी निगहबानी में अब दिखेगा  International Border पर नया Security System। यह सिस्टम लोकसभा चुनाव से लेकर, कई मुद्दों की गहनता से पड़ताल करेंगी। उसका निदान निकालेंगी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Madhubani News। Indo-Nepal | मधुबनी में इंडो-नेपाल के अधिकारियों की समन्वय बैठक में नई गाइडलाइन

मधुबनी में इंडो नेपाल के अधिकारियों की समन्वय बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा में दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक बाबू राम,नेपाल के महोत्तरी के आयुक्त दीपेश कुमार की अगुआई में मधुबनी डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी सुशील कुमार ने दोनों देशों के संबंधों और आपसी सहयोग की नई गाइडलाइन आज तय की।

- Advertisement -

Madhubani News। Indo-Nepal | लोस चुनाव को लेकर बॉर्डर से सटे जिलों में प्रशासन, एसएसबी और सुरक्षा एजेंसियों को मिला चौकस रहने का निर्देश

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। वहीं सुरक्षा को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में अभी से स्थानीय प्रशासन, एसएसबी व सुरक्षा एजेंसियों को चौकस रहने का भी निर्देश दिया गया है। इसको लेकर मधुबनी में दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार,पुलिस उप महानिरीक्षक बाबू राम, नेपाल के महोत्तरी के आयुक्त दीपेश कुमार की अगुआई में मधुबनी डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी सुशील कुमार की मौजूदगी में नेपाल के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Madhubani News। Indo-Nepal | मधुबनी और झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र की नेपाल से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बैठक मधुबनी के सौराठ स्थित मिथिला चित्रकला संस्थान के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मधुबनी जिले के मधुबनी और झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र की नेपाल से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां चर्चा की गई। वहीं, चुनाव के मद्देनजर भारत में आपराधिक घटनाओं में वांछित गतिविधियों में शामिल रहे फरार अपराधियों की सूचना व गिरफ्तारी सहित भारत नेपाल से शराब, नशीले पदार्थ, आर्म्स,मानव की तस्करी की रोकथाम आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:  बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Madhubani News। Indo-Nepal | 130 किलोमीटर के आसपास खुली अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रहेगा विशेष फोकस

जानकारी के अनुसार, भारत के मधुबनी जिले के फुलपरास, जयनगर, बेनीपट्टी अनुमंडल के लौकही, खुटौना, लौकहा, ललमनियां, लदनियां, जयनगर, देवधा, हरलाखी, बासोपट्टी, मधवापुर थाना क्षेत्र में नेपाल से भारत की 130 किलोमीटर के आसपास खुली अंतर्राष्ट्रीय सीमा सटी है।

यह भी पढ़ें:  बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Madhubani News। Indo-Nepal | बनी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मामलों पर सहमति

बॉर्डर पर एसएसबी की तैनाती के बाद भी नेपाल से अवांछित, असामाजिक तत्त्व,मानव तस्कर, शराब की तस्करी, ड्रग्स तस्करी में सक्रिय हैं इनकी गिरफ्तारी भी एसएसबी के द्वारा की जाती है। इन सभी बातों पर ध्यान देकर मधुबनी जिला प्रशासन ने नेपाल के धनुषा,सिरहा, महोत्तरी और सप्तरी जिले के मुख्य अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मामलों पर सहमति बनाई।

Madhubani News। Indo-Nepal | इन अधिकारियों की मौजूदगी में अब दिखेगा चाक-चौबंद व्यवस्था

बैठक में महोत्तरी नेपाल के एसपी श्याम कुमार,धनुषा के एसपी मित्र बंधु, मुख्य अधिकारी सिरहा बासुदेव दहल,चक्रपाणि पांडे मुख्य अधिकारी धनुषा नेपाल, बेनीपट्टी के एसडीएम मनीषा, बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी,जयनगर के एसडीएम वीरेंद्र कुमार, फुलपरास के एसडीएम अभिषेक कुमार, फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार सहित भारत व नेपाल के कई अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोहर्रम से पहले दरभंगा में पुलिस का एक्शन: इन गांवों में निकाला फ्लैग मार्च, जानिए प्रशासन की बड़ी चेतावनी!

Darbhanga Moharram: दरभंगा में मोहर्रम से पहले प्रशासन ने कमर कस ली है। घनश्यामपुर में थानाध्यक्ष, सीओ और बीडीओ ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया। अफवाह फैलाने वालों पर कड#DarbhangaMoharram,#BiharPolice,#GhanshyampurNews

मातमी सन्नाटा: मां से कहा था ‘जल्द आऊंगा’, 2 घंटे बाद ही CISF के जवान रौशन कुमार की मौत!

Jehanabad CISF Jawan Death: जहानाबाद के लाखापुर गांव के CISF जवान रौशन कुमार की मुंबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी मां से जल्द घर आने का वादा किया था।#BiharNews,#JehanabadNews,#CISFJawan

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability