back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

Corona effect: कोरोना को लेकर भारत-नेपाल सीमा सील, पसरा सन्नाटा, सीमा पर अपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए एसएसबी और एपीएफ ने की पेट्रोलिंग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
सुपौल/बगहा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बिहार  में 12 घंटों का कर्फ्यू की घोषणा के साथ ही नेपाल सरकार ने भी शुक्रवार को 12 बजे से इंडो-नेपाल की सीमा को शील कर दिया हैं।

सीमाई इलाके में काफी सख्ती बरती जा रही हैं। नेपाल के भी कई जिलों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। नेपाल में भी दवा की दुकानें व किराना दुकान समेत जरूरी दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें व बाजार बंद कर दी गई है। यहां तक कि नेपाल में शराब की दुकानें भी सीमित समय तक खोलने का आदेश जारी किया गया हैं।

इस दौरान नेपाल के राजबिराज,हनुमाननगर,तिलाठी,बेलही भंसार सहित अन्य बाजार और गांवों के चौक चौराहे पर भी इन पाबंदियों के बाद सन्नता पसरा हुआ है। लोग अपने अपने घरों में ही रह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल सीमा एक साल से बंद हैं। विधिवत आज तक दोनों देशों की सीमा दोनो देशो की सरकारों ने नहीं खोली हैं। दोनो देशों की बेटी रोटी की संबंध की वजह से दोंनो देशों की सीमाएं बंद रहने के बाबजूद भी लोगों का आना और जाना बंद नही हुआ हैं। लेकिन इस बार इन वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते लगता हैं बॉर्डर इलाके में काफी सख्ती बरता जा रही हैं।
बॉर्डर के सभी रास्तों पर आवागमन के मार्गों को बंद कर दिया गया है। इन रास्तों से अब न तो कोई भारत से नेपाल जा सकते हैं और न ही कोई नेपाल से भारत आ सकते हैं। नेपाल सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से वायरस संक्रमण की रोकथाम की दिशा में व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
राज्य में शराबबंदी के बाद हर रोज हजारों की संख्या में लोग नेपाल शराब पीने चले जाया करते थे। अब सीमा सील होने के बाद किसी को भी नेपाल जाने की अनुमति नहीं है। सभी बॉर्डर पर एसएसबी और नेपाल के एपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) गंडक बराज की ए कंपनी और नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में तैनात एपीएफ के जवानों ने सीमा क्षेत्र में घुसपैठ को रोकने, असमाजिक तत्व और शराब तस्करों पर लगाम लगाने को लेकर सघन अभियान चलाया है।
21वी वाहिनी के ए कंपनी गंडक बराज और नेपाल एपीएफ के अधिकारी एवं जवानों के द्वारा संयुक्त रुप से ज्वाइन्ट पेट्रोलिंग बॉडर क्षेत्र में गंडक बराज से गंडक नदी के चार नंबर ठोकर तक संयुक्त रूप से की गई।
गण्डक बराज पर तैनात 21वीं वाहिनीं एसएसबी के कमांडर कालिदास ने बताया कि बॉडर पर संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने का मुख्य उद्देश्य बॉडर पर असामजिक गतिविधि, शराब तस्करों पर लगाम लगाना है।वहीं कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए नेपाल क्षेत्र से नेपाली नाव से हो रही घुसपैठ को रोकने के लिए की जा रही है।
उन्होंने बताया कि चूकी गण्डक बराज के खुली सीमा का घुसपैठी लाभ न उठा सके। इसलिए सीमा क्षेत्र पर नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है।
पैट्रोलिंग के दौरान सभी अधिकारी और जवान कोरोना गाइड लाइन का फाॅलों कर रहें हैं। एसएसबी के तरफ से सहायक उप निरीक्षक गिरवर सिंह, चिंकू मनी, अजीत कुमार, रोशन सिंह ,उपेंद्र चंद्रनाथ ,सीएस दुबे ,नरेंद्र कुमार, यशवंत सिंह, जबकी नेपाल के एपीएफ की तरफ से सहायक उपनिरीक्षक अदुनाथ अंबर, आरबी चंद्र ,तिलक कुमार, योगेंद्र ,यश यादव, केसर बिष्ट, और प्रदीप थारु आदि पेट्रोलिंग में शामिल रहें।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोने और चांदी में ऐतिहासिक उछाल, जानें आज के ताजा रेट और बाजार का रुख

Gold Price Today: बीते दिन की चौंकाने वाली गिरावट के बाद, बुधवार, 4 मार्च...

Toxic Release Date: यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट टली, अब मार्च नहीं इस महीने पर्दे पर आएगी फिल्म

Toxic Release Date: फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' का इंतजार कर रहे...

आधुनिक फीचर्स से लैस टॉप Bikes Under 2 Lakh: जानें क्या हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शंस!

Bikes Under 2 Lakh: क्या आप 2 लाख रुपये से कम के बजट में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें