मई,4,2024
spot_img

बेगूसराय में कोरोना का वैक्सीन खत्म, वापस लौटे लोग, कल से ही वैक्सीन लेने काट रहे अस्पताल का चक्कर

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय। प्रशासन सभी लोगों को अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर कोरोना का वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित कर रहा है लेकिन वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिसके कारण एक बार फिर बेगूसराय के अस्पतालों में वैक्सीन खत्म हो गया है। कल से ही लोग वैक्सीन लेने के लिए अस्पतालों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कहीं उपलब्ध नहीं है। जिससे दहशत का माहौल बन गया है। शुक्रवार को भी सुबह से ही सैकड़ों लोग टीका लेने के लिए सदर अस्पताल पहुंच गए लेकिन सदर अस्पताल में उन्हें निराश लौट जाना पड़ा।

टीका लेने आए सैकड़ों लोगों को काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिली तो आक्रोशित हो गए तथा कर्मियों से जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन कर्मियों ने जानकारी देने के बदले लेने आए बुजुर्गों के साथ बदतमीजी की, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। टीका लेने आए दिनेश सिंह, मंजू देवी, सुरेंद्र सिंह, सोहन महतों, गीता देवी, तारा देवी, भरोसा सिंह आदि ने बताया कि हम लोग कल से ही कोरोना वैक्सीन लेने के लिए अस्पताल आकर लौट रहे हैं लेकिन ना तो वैक्सीन मिलता है और ना ही सही जानकारी दी जा रही है।
इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा ने बताया कि मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिसके कारण समस्या हो रही है। वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण पूरे जिला में टीकाकरण बंद है। शुक्रवार की रात तक वैक्सीन आने की संभावना है, इसके बाद शनिवार से फिर टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिले में अब तक एक लाख 75 हजार 108 लोगों को वैक्सीन दिया गया है। जिसमें एक लाख 55 हजार 861 लोगों को प्रथम डोज तथा 19 हजार 247 लोगों को दोनों डोज दिया जा चुका है।
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Murder In Chapra | मॉर्निंग वॉक पर निकले ITI संचालक की गोली मारकर हत्या, थाना से 100 मीटर की दूरी पर Early Morning Sensation

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें