मई,4,2024
spot_img

Bihar Politics News |…गिन लो…गिन लो…किनके कितने बाल-बच्चे

देश का पक्ष और विपक्ष। बिहार का पक्ष-विपक्ष। देश का पक्ष एक बीजेपी। देश का विपक्ष सबसे बड़ी कांग्रेस। फिर...आप...सपा...बगैरह। मगर, बिहार में उलट है। बिहार में विपक्ष मतलब तेजस्वी। लालू परिवार...। इसके बाद थोड़ी बहुत कांग्रेस....और वाम...मगर...तकरार....सीधा बिहार में बीजेपी V/s आरजेडी। सो, इसबार बच्चों की फौज गिनती में है। इस फौज में सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर, बाबा साहेब अंबेडकर से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी, पीएम मोदी, नरसिम्हा राव, वीवी गिरी, देवगौड़ा से लेकर सीएम नीतीश कुमार तक हैं... बड़ा दिलचस्प है ये परिवार...बाल-बच्चे...और बिहार की राजनीति.....जो परिवारवाद से उतरकर बच्चे गिननें में जुटा है....

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Politics News |…गिन लो…गिन लो…किनके कितने बाल-बच्चे। अब यही बचा है। गिनती करते रहो। परिवारवाद से शुरू राजनीति अब बच्चों की गिनती पर आ ठहरी है जहां, कटिहार रैली में सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला क्या बोला। उनके शासन काल को याद क्या किया। पहले लालू सीएम। फिर पत्नी राबड़ी सीएम।अब बच्चे -बच्चे कर रहे हैं। बच्चे तो वह पैदा बहुत कर दिए। इतने ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को, बाल-बच्चा…? फिर क्या था…अब बाल-बच्चे की राजनीति खुलकर सामने आ गई। तेजस्वी पूरी फेहरिस्त के साथ मैदान में उतर गए। गिनती शुरू कर दी।

Bihar Politics News | राजनीति में जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर बात होनी चाहिए।

तेजस्वी ने कहा,देश के छात्र, युवा, महिला, किसान,व्यापारी, कर्मचारी सबका अर्जुन की तरह निशाना गरीबी, महंगाई, बेरोज़गारी और बदहाल अर्थव्यवस्था पर है। सभी मिलकर बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से निजात चाहते है। प्रधानमंत्री जी के पास अगर कोई उपलब्धि है तो जनता को अपने 10 वर्षों के काम का ब्यौरा देना चाहिए। चुनावी हार को देखकर आमजन को भ्रमित करने के लिए ये लोग किसी भी स्तर तक जा सकते है। राजनीति में जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर बात होनी चाहिए।

तेजस्वी ने कहा, आप सीएम नीतीश कुमार जी हमारे आदरणीय हैं। हमें आपने अपना बेटा कहा है। आप हमारे अभिभावक हैं। हमारे पिता तुल्य हैं। हम तो आपके बेटे के तौर पर आपसे जुड़े रहे। आपने कई बार, कई मौके पर कहा, यह तो मेरा बेटा है। लेकिन जो कुछ आप बोल रहे। वह आपकी मुंह से कोई बुलवा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Araria News| Muzaffarpur News| अररिया चुनाव कराने आए मुजफ्फरपुर के जवान की मौत

Bihar Politics News | जिन्होंने इस देश का संविधान लिखा था वह 14 भाई बहन थे

तेजस्वी ने सीएम को घेरा। कहा, मेरे परिवार पर बोलने से पहले यह जानना चाहिए कि जिन्होंने इस देश का संविधान लिखा था वह 14 भाई बहन थे। बाबा साहब खुद 14 वें नंबर पर थे। सुभाष चंद्र बोस 14 भाई बहन थे। खुद वह आठवें नंबर पर थे। आप स्वंय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पांच भाई बहन हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सात भाई बहन थे। पीएम नरेंद्र मोदी छह भाई बहन हैं। गृहमंत्री अमित शाह सात भाई बहन हैं। वह खुद सातवें नंबर पर हैं। रविशंकर प्रसाद जो आपके पटना वाले हैं, वह सात भाई -बहन हैं।

Bihar Politics News | यह छोड़िए…राष्ट्रगान लिखने वाले रवींद्रनाथ टैगोर सात भाई बहन थे।

तेजस्वी ने कहा, यह छोड़िए…राष्ट्रगान लिखने वाले रवींद्रनाथ टैगोर सात भाई बहन थे। वीवी गिरी के 14 बच्चे थे। देवगौड़ा जी के छह बच्चे थे। नरसिम्हा राव के आठ बच्चे थे। ऐसे में, सीएम साहब से जो लोग आपसे बुलावा रहे हैं, पहले उनको यह सब देख लेना चाहिए था। यह कोई मुद्दा नहीं है। बात मुद्दे की होनी चाहिए थी। बिहार के विकास की बात होनी चाहिए। रही सही कसर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह (Bihar Congress President) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके बयान को लेकर निशाना साधकर पूरा कर लिया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

Bihar Politics News | ये आपकी संपत्ति को घुसपैठियों को बांटेंगे

अखिलेश सिंह ने कहा,प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित रैली में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर टिप्पणी को लेकर हमला बोला। कहा आपकी इस बात में दम नहीं है। उसमें कोई सच्चाई नहीं है। आपने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की टिप्पणी का हवाला दिया कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। ये संपत्ति जमा कर उन लोगों को बांटेंगे जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये आपकी संपत्ति को घुसपैठियों को बांटेंगे।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News Today | बेनीबाद पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की गई पिकअप वैन के साथ 2 गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें