back to top
16 अगस्त, 2024
spot_img

भागलपुर में बीच सड़क पर बीच बाजार श्रद्वा पार्ट 2 जैसा खौफनाक मर्डर…गमछे से निकाला हथियार और काट डाले महिला के हाथ-पैर और स्तन समेत कई अंग

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

भागलपुर में बीच सड़क पर खौफनाक मर्डर की वारदात हुई है। यहां बीच सड़क पर गमछे से शकील मियां ने हथियार निकाला और महिला नीलम देवी के हाथ-पैर और स्तन काटकर हत्या कर दी। मामला, पीरपैंती बाजार स्थित सिंधिया पुल के पास का है।

 

 

यहां पहले से घात लगाए बैठे शकील मियां ने महिला नीलम देवी को देखते ही उसपर टूट पड़े और  जैसे ही महिला वहां पहुंची गमछे से हथियार निकाला और महिला के हाथ, पैर, कान, स्तन समेत शरीर के कई अंग काट डाले। देर शाम हुई इस वारदात के बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते अपराधी वहां से हथियार लहराते फरार हो गए। जो यह मंजर देखा सन्न रह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शकील मियां ने पीछे से पहले नीलम देवी सिर पर वार किया। जब वो गिर गई तो फिर उसके हाथ काट डाले, इससे भी जी नहीं भरा तो उसके पैर काट डाले। मगर इस कातिल दरिेंदे पर खून सवार था, उसने महिला के स्तन को भी काट डाला।

स्थानीय लोग जैसे तैसे नीलम देवी को लेकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल जाने लगे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नीलम के पति छोटी दीलोरी निवासी अशोक यादव को दी।अशोक यादव ने बताया कि मेरी पत्नी नीलम देवी कुछ काम से बाजार गई थी। हम लोगों की शकील मियां से पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन इस तरह का हादसा होना मेरे समझ से परे है।

अशोक यादव का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था। कुछ दिनों पहले उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया क्योंकि वो अपराधी किस्म का आदमी थी। उनकी पत्नी पीरपैंती बाजार से पैदल घर आ रही थी तो उसने इसी का बदला लिया। रास्ते में उस पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

जरूर पढ़ें

दरभंगा के कॉलेज से दो पंखे चुराकर भाग रहा था युवक, लोगों ने घेरा –पढ़िए फिर क्या हुआ?

दरभंगा के कॉलेज से पंखा चुराकर भाग रहा था युवक, भीड़ ने रंगे हाथों...

दरभंगा में जब चोरी की मोबाइल का लॉक खुलवाने पहुंचा चोर तो क्या हुआ? पढ़िए

दरभंगा में फिल्मी स्टाइल चोरी का भंडाफोड़! सुपरवाइजर ने खुद पकड़ा अपना मोबाइल चोर।...

4 दिन से लापता 7वीं के छात्र की मिली गढ्ढे में जली हुई लाश –हत्या पर उग्र हुई भीड़?

4 दिन से लापता 7वीं का छात्र मिला लाश बनकर, चेहरे पर तेजाब और...

घोघराहा-जाले मुख्य मार्ग पर बाइक से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत

जाले में सड़क हादसा! 70 साल की महिला की मौत, बाइक छोड़कर भागा चालक।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें