मई,18,2024
spot_img

1987 से जेल में बंद बिहार-झारखंड के आतंक के पर्याय कुख्यात बिंदू सिंह की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

1987 से बिहार के जेल में बंद बिहार में आतंक के पर्याय माने जाने वाले कुख्यात बिंदू सिंह की आज मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कुख्यात बिन्दू सिंह कैंसर की बीमारी से पीड़ित था, जिसका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा था। उनकी मौत इलाज के दौरान हो गयी।

बिन्दू सिंह पर बिहार और झारखंड में हत्या, अपहरण सहित अपराध के कई गंभीर मामले दर्ज थे। बिन्दू सिंह 1987 से जेल में बंद थे। पहले बांकीपुर और बाद में बेऊर जेल में सिंह को रखा गया था।

बिंदु सिंह पर हत्या,अपहरण, रंगदारी, गोलीबारी के करीब से ज्यादा मामले दर्ज हैं. जेल में बंद होने के बावजूद बिंदु सिंह ने लंबे समय तक आतंक फैला रखा था। जेल से ही बिंदु सिंह लगातार रंगदारी मांग रहा था।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | RJD MLA के चचेरे भाई को Fake CID Officer ने लूटा, अपराधियों ने पीछे से रोका, सीआईडी अफसर हूं... सुनते कम हो क्या...,

जेल में बंद बिंदु सिंह को रंगदारी न देने वालों की हत्या के कई मामले भी सामने आए थे। बिंदु सिंह के खिलाफ बिहार में ही नहीं बल्कि झारखंड से लेकर मध्य प्रदेश में 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें