back to top
21 जुलाई, 2024
spot_img

Madhubani News | Khajauli News | मधुबनी के खजौली में ज्वेलर्स के घर और दुकान पर करीब डेढ़ दर्जन अपराधियों का तांडव, परिजनों को पीटा, लाखों की बड़ी लूट

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

Madhubani News | Khajauli News | मधुबनी के खजौली में ज्वेलर्स के घर करीब डेढ़ दर्जन अपराधियों का तांडव सामने आया है जहां, अपराधियों ने व्यवसायी को पीटा भी है और लाखों की बड़ी लूट की वारदात को अंजाम भी दिया है।

Madhubani News | Khajauli News | सुक्की डीह टोल में ज्वैलरी व्यवसायी के घर हथियार के बल पर लूट

जहां सुक्की डीह टोल में ज्वैलरी व्यवसायी के घर हथियार के बल पर लूटपाट करने 15 से 20 की संख्या में आए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर गृहस्वामी के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की पूरी टीम घटना की पड़ताल में जुट गई है। वारदात की गहन छानबीन जारी है। पढ़िए पूरी खबर

Madhubani News | Khajauli News | हथियार से लैस करीब डेढ़ दर्जन अपराधकर्मियों ने ज्वैलरी व्यवसायी श्रवण साह के घर और दुकान को बनाया निशाना

खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की डीह टोल में बुधवार की देर रात हथियार से लैस करीब डेढ़ दर्जन अपराधकर्मियों ने ज्वैलरी व्यवसायी श्रवण साह के घर व दुकान में घुसकर हथियार के बल पर जमकर लूटपाट की। इस क्रम में अपराधियों ने 85 हजार रुपये नकद,चार भर सोना व 11 जोड़ी चांदी के पायल सहित करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सामान लूट लिया।

Madhubani News | Khajauli News | अपराधियों ने गृहस्वामी के साथ जमकर की मारपीट, हालत गंभीर

गृहस्वामी की ओर से विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी गृहस्वामी को इलाज के लिए मधुबनी ले जाया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की छानबीन में जुट गई है।

Madhubani News | Khajauli News | डॉग स्क्वायड एवं जिले से आई टेक्निकल सेल की टीम भी घटना की पड़ताल कर रही है

देर रात ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार स्वयं गृहस्वामी के घर पहुंच घटना की जानकारी ली। डॉग स्क्वायड एवं जिले से आई टेक्निकल सेल की टीम भी घटना की पड़ताल कर रही है। जानकारी अनुसार सुक्की डीह टोल निवासी व्यवसाई श्रवण साह जो दोनों पांव से दिव्यांग हैं, अपने घर में ही आगे से स्वजन के सहयोग से अपने नाम से आभूषण की दुकान चलाते हैं।

Madhubani News | Khajauli News | रात के करीब 12:15 बजे खटखट की आवाज सुन उनकी पत्नी जैसे ही पीछे का ग्रिल खोली

रात के करीब 12:15 बजे खटखट की आवाज सुन उनकी पत्नी जैसे ही पीछे का ग्रिल खोली हथियार से लैस तीन-चार व्यक्ति उनके घर में प्रवेश कर गए। उनके पुत्र कृष्ण कुमार को अपने कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।

Madhubani News | Khajauli News | पत्नी ललिता देवी को भी अपराधियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया

पुनः गृहस्वामी श्रवण साह के कमरे का दरवाजा तोड़ उसमें प्रवेश किया। और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान बीचबचाव को पहुंची उनकी पत्नी ललिता देवी को भी अपराधियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। कमरे में रखे नकद, आभूषण व अन्य सामान लूट लिया। पुनः अपराधियों ने उनके दुकान में प्रवेश कर 11 जोड़ी पायल व आभूषण लूट लिया।

Madhubani News | Khajauli News | पुत्री राखी कुमारी ने दीवार फांदकर घर से बाहर निकल पड़ोसियों को घटना की सूचना दी

उनकी पुत्री राखी कुमारी ने दीवार फांदकर घर से बाहर निकल पड़ोसियों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी तुरन्त पहुंची, किन्तु अपराधकर्मी तबतक फायरिंग करते हुए भाग चुके थे।

Madhubani News | Khajauli News | थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह देर रात से ही घटना के छानबीन में जुटे हुए हैं

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह देर रात से ही घटना के छानबीन में जुटे हुए हैं। सदर एसडीपीओ ने कहा कि विभिन्न स्तर पर घटना की गहन छानबीन की जा रही है। उन्होंने जल्द ही कोई सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई। इस सिलसिले में गृहस्वामी के फर्द बयान पर स्थानीय थाने में लूटपाट का एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि गृहस्वामी ने घटना में पड़ोस के एक व्यक्ति के संलिप्त होने की आशंका भी जताई है।

जरूर पढ़ें

“जतिन को न्याय दो” – Darbhanga के केवटी में गूंजा कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने उठाई CBI जांच की मांग

केवटी, दरभंगा। नवोदय विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र जतिन गौतम की संदिग्ध मौत...

Darbhanga से बड़ी ख़बर… स्कार्पियो से उठा ले गए, खेल भवन में कैद कर डंडों से पीटा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद दिखे...

Darbhanga में तेजे और शिवम ठाकुर पहुंचे सलाखों के पीछे, SC/ST एक्ट में बड़ी कार्रवाई, जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल (दरभंगा)। पुलिस ने मारपीट कर जख्मी करने और हरिजन उत्पीड़न (SC/ST...

मन क्यों बहका रे बहका… अंगूरी का क्रेज, महाराष्ट्र की SUV, और बगीचे में…जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्कर लगातार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें