back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा -मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर चालक को गाड़ी की डिक्की में बंद कर किया अगवा, ट्रैक्टर लूट ले गए ट्अपराधी, बाद में जगदीशपुर चंवर में जाकर चालक को हाथ-पैर बांधकर फेंका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा। जिले के मकेर थाना क्षेत्र के रेवा घाट पुल के समीप स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने रविवार की देर रात को हथियार के बल पर चालक का अपहरण कर ट्रैक्टर लूट लिया। लूटी गई ट्रैक्टर मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर सराय गांव निवासी रवि कांत यादव की बताई गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

ट्रैक्टर मालिक ने बताया कि उसी गांव के चालक अखिलेश पंडित डोरीगंज बालू लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी दौरान रेवा घाट पुल के पास स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया तथा हथियार का भय दिखाकर मारपीट करते हुए गाड़ी के पीछे डिक्की में उसे बंद कर दिया। उस पर एक अपराधी ट्रैक्टर लेकर अपराधी चल दिया।

 

यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

 

 

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चंवर में  ले जाकर चालक का हाथ पैर बांधकर अपराधियों ने फेंक दिया और फरार हो गये। चंवर में हाथ पैर बंधे हुए चालक किसी तरह बंधन खोला और गांव में जाकर स्थानीय मुखिया को इसकी जानकारी दी। मुखिया के द्वारा ट्रैक्टर मालिक को इसकी सूचना दी गई। ट्रैक्टर मालिक ने बताया कि इसकी सूचना एसपी सारण को मोबाइल पर दी गई है। इस मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। चालक से मोबाइल तथा नगद रुपए भी अपराधियों के द्वारा लूट लिए गए। इस मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें