spot_img

अपने घर महिसार से लौट रहे वकील लक्ष्मीकांत झा को अपराधियों ने मारी गोली, बाइक छिनतई-लूटपाट के दौरान वारदात को दिया अंजाम

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने एक वकील  लक्ष्मीकांत झा को गोली मार दी है। गोली लगने से वकील बुरी तरह घायल हो गए हैं। आनन-फानन में वकील को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा से बाजीतपुर की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा से बाजीतपुर के बीच अपने पैतृक निवास से लौट रहे वकील लक्ष्मीकांत झा को गोली मार दी।
जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वकील लक्ष्मीकांत झा और उनके भाई केशव झा दोनों अपने बाइक से पैतृक निवास महिसार से लौट रहे थे। इसी दौरान लगमा बाजीतपुर के बीच में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोका और बाइक छीन ली। जिसका विरोध वकील ने किया।

- Advertisement -

इसके बाद अपराधियों ने वकील लक्ष्मीकांत झा को दो गोली मार दी। बताया गया कि एक गोली सीने को छू के निकली और दूसरी हाथ में लगी। जिससे वकील गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में वकील को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही SDPO सुबोध कुमार घटना की जानकारी लेने हॉस्पिटल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मीकांत झा और उनके भाई केशव झा दोनों अपने बाइक से पैतृक निवास महिसार से लौट रहे थे। इसी बीच में लगमा बाजीतपुर के बीच में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोका और उनके भाई केशव झा की बाइक छीन ली।

वहीं, वकील लक्ष्मीकांत झा को दो गोली मार दी। एक गोली सीने को छू के निकली और दूसरी हाथ में लगी। जिसके बाद आनन-फानन में वकील को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...

Bihar Education News: खुशखबरी! शिक्षकों की ट्रांसफर नीति में बड़े बदलाव, पढ़िए – TRE-4 का इंतजार और नए ऐलान

बिहार शिक्षक भर्ती: बिहार सरकार ने शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा...