spot_img

State Bank के CDM Machine को तोड़कर अपराधियों ने किया पूरा कैश साफ

spot_img
- Advertisement -

सारण से बड़ी खबर है जहां मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में लगें सीडीएम मशीन को तोड़कर अपराधियों ने मशीन से पूरी कैश पर हाथ साफ कर दिया। वारदात बीती देर रात की है। अपराधियों ने सीडीएम मशीन को काटकर अपने साथ 1,03,100 रुपए लेकर चंपत (Criminals stole all the cash by breaking CDM machine of State Bank) हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात की जानकारी आज सुबह हुई। वह भी बगल के चाय दुकानदार को इसकी भनक लगी तो उसने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। अपराधियों ने सीडीएम मशीन के शटर में लगे ताला गैस कटर से काट दिया। वहीं, बैंक परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी के तार भी काट दिए।

- Advertisement -

वैसे पुलिस का दावा है कि बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है।  वहीं, आस पास के कैमरे में कैद फुटेज में दिखा कि कार सवार आधा दर्जन अपराधियों ने बैंक परिसर के बाहर पहुंच चादर ओढ़ कैमरे के तार को क्षतिग्रस्त कर शटर काट चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही बैंक के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने कहा कि एसबीआई के परिसर में लगे सीडीएम मशीन को काटकर अपराधियों ने 1,03,100 रुपए की चोरी की है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार किए जाने को लेकर छापेमारी की जा रही है।  मौके पर मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान, थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार दल बल के साथ पहुंच मामले में जांच पड़ताल कर रहें हैं।

वही ब्रांच मैनेजर मो.मुमताज आलम ने बताया कि बैक परिसर में लगे सीडीएम मशीन जो रूपये जमा निकासी के लिए लगाया गया है। इसमें ग्राहकों की ओर से रूपया जमा किया जाता है। इसमें 1,03,100 रुपए थे, जो अपराधियों ने गैस कटर से काट कर लेते चले गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews

Patna Flight News: पटना फ्लाइट लेट: 7 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, यात्रियों का फूटा गुस्सा

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई-पटना फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्रियों का सब्र टूटा। सुविधाओं की कमी और हंगामे के बाद CISF ने मोर्चा संभाला। एयर#PatnaFlight,#SpiceJetDelay,#AirportProtest

Bihar BJP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं… जो मनोनयन से चूक गए… आ गई बड़ी खुशखबरी… रहिए जिम्मेदारी लेने को तैयार, जानिए – किन्हें...

Bihar BJP News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो हाल ही में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर मनोनयन से#BiharBJP,#BiharPolitics,#MLCAppointments