spot_img

Bihar News | Alwar News | Hi-tech super Fast अपराधी, महज 17 मिनट में उखाड़ ले गए PNB का ATM, सामने देखती रह गई Reserve Police Line…26 लाख भरे थे कैश

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | Alwar News | Hi-tech super Fast अपराधी, महज 17 मिनट में उखाड़ ले गए PNB का ATM, सामने देखती रह गई Reserve Police Line…26 लाख भरे थे कैश जहां अलवर से बड़ी खबर आ रही है।

- Advertisement -

Bihar News | Alwar News | हाइटेक सुपरफास्ट चोर का महज 17 मिनट में बड़ा कारनामा

यहां अलवर (Alwar) से सटे खैरथल के औद्योगिक क्षेत्र से अपराधी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एटीएम (ATM) मशीन को ही उखाड़कर ले गए। हाइटेक सुपरफास्ट चोर महज 17 मिनट में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम  उखाड़कर ले गए। इस एटीएम में 26 लाख कैश भरे थे। हद यह है, यह एटीएम खैरथल-तिजारा रिजर्व पुलिस लाइन के सामने स्थित है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

- Advertisement -

Bihar News | Alwar News | एटीएम मशीन के अंदर करीब 26 लाख रुपए नकदी भरी थी

जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक कार रात 2 बजकर 17 मिनट पर आकर वहां रूकी थी। इसमें सवार होकर आए अपराधियों ने महज 17 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। वे एटीएम मशीन उखाड़कर 2 बजकर 34 मिनट पर वापस चले गए। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने कार से एटीएम (ATM) को उखाड़ा। फिर उसे उसी में रखकर ले गए। बताया जा रहा है कि एटीएम मशीन के अंदर करीब 26 लाख रुपये की नकदी भरी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है। लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather सावधान! बिहार के 18 जिलों में आज मौसम का भयंकर रूप, बिजली-बारिश के साथ चलेगी तूफानी हवा

Bihar News | Alwar News | चाय दुकानदार राजकुमार ने खोला राज, हो गई चोरी

जानकारी के अनुसार, सटे खैरथल में यह वारदात इस्माइलपुर रोड स्थित इंडस कंपनी के पास लगे पीएनबी के एटीएम में हुई। एटीएम के पास ही राजकुमार चाय की थड़ी है। रविवार को तड़के 4 बजे जब राजकुमार अपनी चाय की थड़ी को खोलने के लिए वहां पहुंचा। उसे एटीएम का शीशा टूटा हुआ मिला। एटीएम मशीन का खोल साइड में पड़ा हुआ था। वहां के हालात देखकर उसने इसकी सूचना पास ही स्थित कंपनी के गार्ड दीपक और अन्य लोगों को दी।

यह भी पढ़ें:  कॉकरोच ने रोक दी ट्रेनों की पहिया | दिल्ली बंद और बिहार से जाने वाली 4 ट्रेनें रद्द! 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद, यात्री फंसे! देखें पूरी लिस्ट

Bihar News | Alwar News | सामने खैरथल-तिजारा रिजर्व पुलिस लाइन है

जानकारी मिलते ही ततारपुर थाना अधिकारी अंकेश चौधरी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा। पीएनबी बैंक का यह एटीएम जिस जगह लगा हुआ है उसी के सामने खैरथल-तिजारा रिजर्व पुलिस लाइन है। बाद में, किश नग ढ़बास डीएसपी राजेंद्र सिंह मौके पर घटनास्थल का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें:  CM योगी का ऐतिहासिक फैसला!जेवर एयरपोर्ट का नाम अब... नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा | 39 बड़े ऐलान

Bihar News | Alwar News | पूछताछ…कुल 28 लाख थे

आसपास के लोगों और बैंक प्रबंधन से पूरी जानकारी ली। पीएनबी के शाखा प्रबंधक ने बताया कि रविवार का अवकाश होने के चलते शनिवार को ही एटीएम मशीन में साढ़े 28 लाख रुपये का कैश डाला गया था। इसमें से करीब दो ढाई लाख रुपये का कैश निकाला गया है। एटीएम मशीन में करीब 26 लाख रुपये का कैश बताया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खेल परियोजनाओं में देरी पर भड़कीं बिहार की मंत्री श्रेयसी सिंह, अब अधिकारियों की खैर नहीं!

Bihar Sports Minister: बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खेल परियोजनाओं के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने #BiharSportsMinister,#ShreyasiSingh,#SportsInfrastructureBihar

समस्तीपुर के इस युवा इंजीनियर ने कर दिखाया कमाल! अंतरिक्ष में भारत की नई आँख, ‘मीरा’ कैमरा भेजा

Samastipur Engineer: समस्तीपुर के इंजीनियर संजय कुमार ने अंतरिक्ष में 502 ग्राम का 'मीरा' मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा भेजा है। यह कैमरा खेती, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण आंकड़ #SamastipurEngineer,#SpaceTechnology,#BiharNews

‘वोटों की चोरी नहीं हुई?’ राहुल गांधी के सवाल पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया चौंकाने वाला जवाब! | पढ़िए – राष्ट्रपति से मुलाकात के...

Rahul Gandhi Election Rigging: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद दावा किया कि राष्ट्रपति ने 'चुनाव चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, बल्कि इसके सबूत मांगे हैं। #RahulGandhi,#ElectionRigging,#PresidentMurmu

Araria Police Action अररिया में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर 2 थानेदार लाइन हाजिर, मच गई भरगामा से घूरना तक खलबली

Araria Police Action: अररिया में पुलिसिंग में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में भरगामा और घूरना के दो थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी जितेंद्र कुमार की अनुशं #ArariaPoliceAction,#BiharPolice,#SHOlineHaazir