back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

CRPF की वाहन भीषण हादसे का शिकार, गाड़ी पुल से 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, चार जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

जमुई से बड़ी खबर आ रही है जहां देर रात सीआरपीएफ की वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गई। सीआरपीएफ वाहन पुल के नीचे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में चार जवान के घायल हो गए।

हादसा सोनो-चकाई मुख्य मार्ग के खपरिया पुल पर हुआ है जहां सोमवार देर रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें चार जवान जख्मी हो गए।

जानकारी के मुताबिक हादसे में सीआरपीएफ वाहन खपरिया पुल के नीचे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। जिसमें चार जवानों के घायल होने की सूचना है। घायल जवानों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दो जवानों को पटना रेफर किया गया है। घायल सभी जवान जमुई पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं।

घायलों में 2 जवानों की हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। सभी घायल जवान जमुई पुलिस लाइन के हैं। घायल जवानों में सीटी यलमो, अनीश सिंह, संतोष यादव और सुबु राज शामिल हैं। हादसा सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात हुआ।

बताया जा रहा है कि घायल सभी जवान जमुई पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं। देर रात चकाई कैम्प जाने के दौरान सीआरपीएफ 215 बटालियन वाहन अनियंत्रित होकर खपरिया पुल से नीचे नदी में गिर गई। घटना के वक्त वाहन पर सवार चारों जवान घायल हो गए।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें