spot_img

Bihar News|Nalanda News| तालाब के चारों तरफ बिछाई थी करंट…हाथ धोने गए तीन युवक जिंदा मरे, सदमे से भाभी की भी मौत

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Nalanda News| तालाब के चारों तरफ बिछाई गईं थी करंट…हाथ धोने गए तीन युवक जिंदा मरे। सदमे से भाभी की भी मौत हो गई है। बड़ी खबर नालंदा से है। यहां, तालाब के चारों ओर करंट वाला तार प्रभावित छोड़ने से इसकी चपेट में आने से तीन युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, यह खबर जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली खबर सुनते ही एक मृतक की भाभी का भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। हादसा, कतरीसराय इलाके के तारा बीघा इलाके का है जहां, शनिवार सुबह कोहराम मचा है।

- Advertisement -

Bihar News|Nalanda News| शरारती तत्व मछली ना मार ले, इसे लेकर तालाब के चारों तरफ दौड़ाई गईं थी करंट

जानकारी के अनुसार, तालाब में कोई शरारती तत्व मछली ना मार ले, इसे लेकर तालाब के चारों तरफ करंट लगाया गया था। घटना घर से 300 मीटर दूर हुई है। परिवार में शादी थी। इसमें शामिल होने दो लोग आए थे जो गांव के तालाब के पास शौच आदि के लिए गए थे। इसी दौरान तालाब की बाउंड्री पर मछली को लोगों से बचाने के लिए करंट छोड़ा गया था। तीनों इसी की चपेट में आ गए। जख्मी हालत में तीनों को वर्धमान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पवापुरी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Bihar News|Nalanda News| सबसे पहले गुलशन कुमार करंट की चपेट में आया, बचाने दौड़ दो मामा

मृतकों में पंकज राम, गुलशन कुमार और अजय कुमार शामिल है। वहीं जब इसकी खबर पंकज के परिजनों को लगी, तो खबर सुनते ही युवक की भाभी को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि सबसे पहले गुलशन कुमार करंट की चपेट में आ गया। यह देख उसके दोनों मामा दौड़कर उसके पास पहुंचे। जहां दोनों भी करंट के संपर्क में आ गए। इसके बाद तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से करंट से मुक्त कराते हुए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Commercial LPG Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ 220 रुपये महंगा, जानिए पटना में क्या हैं नए दाम

Bihar News|Nalanda News| राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया

लोगों ने बताया कि तीन युवक कतरी सराय थाना क्षेत्र के तारा बीघा तालाब में हाथ धोने के लिये गया था। जहां बिजली का तार बिछाया हुआ था। उसी बिजली के तार से तीनों करंट की चपेट में आ गए। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों युवकों को पहले बिजली का करेंट लगा और जिससे तालाब में गिर गए और तीनों की मौत डूबने से हो गई। इस दौरान युवक की भाभी का हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Bihar News|Nalanda News| पुलिस छानबीन में जुटी

वहीं इस घटना में उमेश राम की बड़ी बहू रंजू देवी की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंकज कुमार और मिट्ठू कुमार आपस में भाई थे। तो वहीं गुलशन भांजा था। जबकि रंजू बड़ी भाभी है। कतरीसराय थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अपनी Car Dashboard Lights को समझें: जानें हर संकेत का मतलब और रहें सुरक्षित

Car Dashboard Lights: क्या आप भी उन हजारों वाहन चालकों में से एक हैं...

सैमसंग विंडफ्री AC: बिना ब्लोअर की हवा से पाएं जबरदस्त ठंडक और करें बिजली बिल की बचत

WindFree AC: भारतीय घरों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही एयर कंडीशनर...

IPL 2026 में Rishabh Pant के साथ हुआ ‘धोखा’, फैंस हुए आगबबूला

Rishabh Pant Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच...