back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 24, 2025

Bihar News|Bhagalpur News| भागलपुर में Mid Day Meal बनाने के दौरान School में Cylinder Blast, शिक्षक समेत कई लोग झुलसे

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News|Bhagalpur News| भागलपुर में Mid Day Meal बनाने के दौरान Government School में Cylinder Blast कर गया है। इससे शिक्षक समेत कई लोग झुलस गए हैं। इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है। यहां के एक सरकारी स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया है। इससे शिक्षक समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement - Advertisement

Bihar News| Bhagalpur News| रंगरा  प्राथमिक विद्यालय मदरौनी में बड़ा हादसा

हादसा, जिले के नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मदरौनी में हुआ है। यहां, शुक्रवार की सुबह जैसे ही स्कूल में पढ़ाई समेत भोजन बनना शुरू हुआ कि इसी दौरान इस सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।

- Advertisement - Advertisement

Bihar News| Bhagalpur News| सिलेंडर ब्लास्ट होने से रसोइया और शिक्षक समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं

जानकारी के अनुसार, सिलेंडर ब्लास्ट होने से रसोइया और शिक्षक समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। इसमें तीन शिक्षक शामिल हैं। वहीं, एक महिला रसोइए की भी हालत गंभीर है। तत्काल स्कूल में मौजूद अन्य लोगों ने सभी जख्मियों को आनन-फानन में रंगरा सीएचसी में भर्ती कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Vande Bharat Express Attack: मुजफ्फरपुर में वंदे भारत पर जानलेवा पथराव, तीन कोचों के शीशे टूटे, नाबालिग हिरासत में!

Bihar News| Bhagalpur News| बाल-बाल बचे स्कूल में मौजूद बच्चे

मगर, हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जाता है जिस दौरान ब्लास्ट हुआ स्कूल में अस्सी के करीब छात्र भी मौजूद थे। लेकिन, सभी बाल-बाल बच गए हैं।

Bihar News| Bhagalpur News| खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज से सिलेंडर ब्लास्ट

स्कूल में खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसके बाद विद्यालय में अफरा तफरी बन गया। जैसे ही अभिभावकों को जानकारी मिली सभी दौड़कर स्कूल पहुंचने लगे। लेकिन, बच्चे सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में शिक्षक इंद्रजीत कुमार, शिक्षक विपीन कुमार और रसोईया सविता देवी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

iPhone 16 पर बंपर छूट, क्रोमा की ‘क्रोमटैस्टिक’ सेल ने मचाई धूम

iPhone 16: दिसंबर की सर्द शामों में अगर आप अपने लिए एक नया टेक...

Bihar Employment: बिहार में नौकरी का महासंकल्प, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हर बिहारी को रोजगार दिलाने का वादा

Bihar Employment: जैसे एक किसान अपनी फसल को सींचता है, वैसे ही बिहार सरकार...

Anupama की संस्कारी बेटी Nidhi Shah का रियल लाइफ अवतार देख उड़ जाएंगे होश, देखें तस्वीरें!

Anupama News: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में अपनी संस्कारी बहू और बेटी का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें