मई,4,2024
spot_img

छठ घाट पर सिलेंडर विस्फोट, 1 की मौत, डेढ़ दर्जन लोग झुलसे, हायर सेंटर रेफर

spot_img
spot_img
spot_img
बेतिया से बड़ी खबर है जहां छठ घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें पंद्रह से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा, गुब्बारा फुलाने के दौरान हुआ जहां जोरदार धमाका के साथ डेढ़ दर्जन लोग झुलस गए हैं। वहीं एक युवक की मौत (Cylinder explosion at Chhath Ghat, one and a half dozen burnt, 1 dead) की सूचना आ रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छठ घाट पर गुब्बारा फुलाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हैं। घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़िया छठ घाट की है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा
मृतक की पहचान चनपटिया के वार्ड संख्या 7 निवासी  किशून शाह के तीस साल के बेटे सूरज कुमार के रूप में की गई है। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही छठ घाट पर अफरातफरी का माहौल हो गया। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के दौरान जिले के पकड़िया घाट पर बैलून फुलाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें पंद्रह लोगों के घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसमें से तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पढ़िए खबर विस्तार से

स्थानीय एक छठ घाट पर बड़ी वारदात से अनहोनी हो गई। छठ घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में डेढ़  दर्जन से अधिक लोग आ गए। घटना सिकरहना नदी के तट पर स्थित पकड़िया छठ घाट की है, जहां उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने लोग घाट पर पहुंचे थे और अचानक एक सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस घटना में कुल पंद्रह लोग जख्मी हो गए। इसमें तीन की हालत नाजुक है।

घटना उस समय की है जब छठ व्रती और अन्य लोग घाट पर ही मौजूद थे। अचानक गुब्बारा फुलाने वाला सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। तेज आवाज के बाद छठ घाट पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभाला।

सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि गुब्बारा फुलाने वाला गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इसमें करीब पंद्रह लोगों के घायल की सूचना प्राप्त है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्लास्ट हुए सिलेंडर को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| वर्ष 2024-25 का पंचाग...| कब लगेंगे सौराठ सभा, कितने उपनयन-विवाह-द्विरागनन-मुंडन-गृहप्रवेश के दिन....दरभंगा में लगा पंडित सभा, शुभ तारीखों का एलान

घायलों में 8 वर्षीय विशाल कुमार, 14 वर्षीय रोशन कुमार, 30 वर्षीय सूरज कुमार, 7 वर्षीय अंकित कुमार, 13 वर्षीय पप्पू कुमार, 15 वर्षीय पल्लवी कुमारी, 14 वर्षीय किरण कुमारी समेत पंद्रह लोग घायल हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें