spot_img

Darbhanga News | Ghanshyampur News| शर्मा बंधुओं का उजड़ गया 10 परिवार…कमला बांध का बाथ गांव…शरीर के कपड़े छोड़ कुछ बचा नहीं…ये आग ही ऐसी थी…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Ghanshyampur News| शर्मा बंधुओं का बसेरा था। कमला बांध के किनारे। बाथ गांव…जो उजड़ चुका है। आग ने यहां कुछ भी शेष नहीं छोड़ा। यहां बसने वाले दस परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।…कमला बांध का बाथ गांव खाक नसीब के सहारे अब अपनी जिंदगी को थाह रहा है जहां…शरीर के कपड़े छोड़ कुछ बचा नहीं…ये आग ही ऐसी थी…जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News | Ghanshyampur News| बाथ गांव का एक कोना उदास पड़ा है

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के अधारपुर पंचायत क्षेत्र स्थित बाथ गांव का एक कोना उदास पड़ा है। कमला बांध के पास यह गांव और यहां के शर्मा बंधुओं का एक मोहल्ला पूरी तरह आग में खाक हो चुका है। मंगलवार की दोपहर अचानक लगी आग ने इनसे इनकी जिंदगी छीन ली है। बस जिंदा भर हैं। शेष कुछ बचा कहां। दस फूस के घर, अंदर रखे बेशकीमती सामान सबकुछ जलकर राख हो गए हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | Ghanshyampur News| हवा और आग की दोस्ती के विकराल तांडव ने दस परिवारों को खुले आसमान के नीचे धकेल दिया

घरों को तेज पछिया हवा ने आग के हवाले कर खाक कर दिया। हवा और आग की दोस्ती के विकराल तांडव ने दस परिवारों को खुले आसमान के नीचे धकेल दिया। इस दौरान आग बुझाने और सामान बचाने की जिद में अफरा-तफरी ऐसी मची, बदहवास लोगों की चित्कार और शोर से कमला बांध का किनारा धुंआ से कराह उठा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News | Ghanshyampur News| जो जहां थे वहीं से दौड़े-भागे पहुंचने लगे

जानकारी के अनुसार, जिस दौरान आग लगी। घर के अधिकांश लोग बाहर गए थे। सबों को खेत पर मनहूस जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि घर में आग लग गई है। फिर क्या था? जो जहां थे वहीं से दौड़े-भागे पहुंचने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले रामअवतार शर्मा के घर आग ने कोहराम मचाया। यहां निकलीं चिंगारी ने भूसा घर को लपेटा। फिर यह ऐसी धधकी बाथ गांव के ही लक्ष्मी शर्मा के घर को लपेट लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut अगले 10 दिनों तक दरभंगा की रात कटेगी अंधेरे में ! 4 घंटे नहीं आएगी बिजली

Darbhanga News | Ghanshyampur News| शादी की तैयारी में मनहूस आग ने मातम परोस दिया

इसके बाद एक-एककर दस घर मनोज शर्मा, दीपक शर्मा,पप्पू शर्मा, अरविंद शर्मा, रघु शर्मा, सतीश शर्मा,अमोल शर्मा, बाबू कांत शर्मा, कमलेश शर्मा, उमेश शर्मा, काशी शर्मा, विष्णु शर्मा,लक्ष्मी शर्मा, पावन शर्मा और राम अवतार शर्मा के घर और सामान आग के हवाले हो गए। लक्ष्मी शर्मा की बाइक जल गई। वही ग्रामीणों ने बताया गया है लक्ष्मी शर्मा के रिश्तेदार की शादी की तैयारी का सामान खरीद कर रखा हुआ था। इसमें उनका कूलर, ट्रंक, गोदरेज अलमीरा, जेवरात, कैश, सुखा राशन, कपड़ा आदि जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

Darbhanga News | Ghanshyampur News| आग की गर्मी और तेज हवाओं के झोंके ने आग को ऐसा बौराया

आग की गर्मी और तेज हवाओं के झोंके ने आग को ऐसा बौराया कि देखते ही देखते घर में रखी दो बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक की पेट्रोल ने आग को और बहका दिया। आग की लपटें और तेज हो गईं। वह तो ग्रामीणों की दिलेरी थी, जहां ग्रामीणों ने आग पर जमकर हमला बोला। ग्रामीणों ने दमकल लगाकर आग बुझाया जहां बाद में थाना को जानकारी मिली। जहां से अग्निशमन की दमकल पहुंची।

Darbhanga News | Ghanshyampur News| ग्रामीणों ने दिखाईं दिलेरी, लड़े शमन के साथ आग से, बुझाया, जो कुछ 

ग्रामीणों और शमन की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। ग्रामीण पीड़ित परिवारों की हर मुसीबत में उनके साथ है। लेकिन, इन घरों में अब जो कपड़ा शरीर में है उसके अलावे कुछ और बचा नहीं है। वहीं, बाबू कांत शर्मा के घर में रिश्तेदार की शादी थी। अब वह, उस शादी की चिंता में विचलित हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports