back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल Supaul Bazar के पान मशाला व्यवसायी Sanjay Bhagat से 10 लाख की लूट का पर्दाफाश, पढ़िए खबर का समस्तीपुर और लहेरियासराय कनेक्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दो माह पूर्व सुपौल बाजार के पाना मशाला व्यवसायी के साथ हुए दस लाख रुपए की लूट के मामले में बिरौल पुलिस ने बड़ी सफलता से इसका उद्भेदन कर लिया (10 lakh loot from paan masala businessman Sanjay Bhagat exposed) है।

- Advertisement -

इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि बीस फरवरी को एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दुकान बंद कर अपने घर जा रहे सुपौल बाजार के पान मशाला व्यवसायी संजय भगत से लूटपाट की थी। उन्हें पिस्टल का भय दिखा कर उनके साथ मारपीट करते हुए उनके पास बैग में रखा रुपए लूट लिया।

- Advertisement -

इस घटना को लेकर संजय भगत के बयान पर थाना में दस लाख रुपए की लूट से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि बिरौल पुलिस को सूचना मिली थी कि देवकुलीधाम के दो सीमाना सुनसान जगह पर दो बाइक पर सवार चार व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway News: दरभंगा में जाम से मिलेगी मुक्ति? 12 रेलवे फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज, होगा अंडरपास का निर्माण!

सूचना के तत्पश्चात पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा की ओर से एसआई राहुल कुमार एवं एस आई मनीष कुमार को सशस्त्र बल के साथ उस जगह के लिए प्रस्थान कराया गया।

तो देखा कि दो बाइक खड़ी है। और, चार व्यक्ति उसके बगल में बैठकर अपराधिक घटना का योजना बना रहे हैं। उसी समय सशस्त्र बल के सहयोग से घेरकर चारों व्यक्तियों को पकड़ अपने निगरानी में लेते हुए पूछताछ की थी।

पूछताछ के दौरान नाम पता पूछा गया तो लहेरियासराय के सैदनगर काली स्थान का रौशन कुमार, बाकरगंज, दारू भट्टी के अनिल भंडारी, समस्तीपुर जिला के विद्यापति थाना के सोठगामा के विवेक कुमार तथा इसी जिला के कल्याणपुर थाना के गोपालपुर के अमरजीत सहनी बारी बारी से अपना नाम बताया।

पूछताछ के क्रम में ये लोगों ने बतलाया कि बिरौल थाना अंतर्गत बलिया रोड स्थित संजीवनी क्लास के पास बीस फरवरी 23 को समय लगभग नौ बजे रात में एक व्यक्ति से मारपीट कर पैसा लूट कर भागे थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गृह प्रवेश की रात काल बनी रफ्तार, सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

शनिवार को भी एक व्यक्ति से पैसा छिनने के लिए हम चारों व्यक्ति इकट्ठा हुए थे। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि अनिल भंडारी घटना के एक माह पूर्व से संजय भगत पर रैंकिंग कर रहे थे।

इसके बाद उसने रौशन कुमार से संपर्क कर घटना को अंजाम देने का योजना बनाया। इन लोगों पास से कुल 80 हजार रुपए, एक देशी पिस्तौल एवं एक जिन्दा कारतूस, दो बाइक एवं चार मे से दो मोबाइल एडवांस टेक्नोलॉजी का मोबाइल बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कोर्ट में नहीं गली जमानत की दाल! हत्या के तीन आरोपियों की याचिका खारिज, जज साहब ने सुनाया बड़ा फैसला

प्रेसवार्ता में अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम,अनुसंधानकर्ता गुड्डू कुमार, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसर

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसरक्लीन मैक्स एनवायरो...

विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना वेडिंग: शादी से पहले उदयपुर में होगी ग्रैंड डिनर पार्टी!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के दो सबसे चहेते सितारे, 'अर्जुन रेड्डी'...

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफान मचा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें