spot_img

100 Years Of Darbhanga Medical College: ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का Shree Ganesh, AI और रिसर्च पर FOCUS, शतरंज प्रतियोगिता में डॉ. शिल्पी ने किया CHECKMATE!

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन | दरभंगा | दरभंगा मेडिकल कॉलेज (DMC) के शताब्दी समारोह 2025 के तहत वैज्ञानिक कार्यक्रमों का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर “चिकित्सा अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें 20 संकाय सदस्य और 35 पीजी छात्र शामिल हुए।

- Advertisement -

🩺 उद्घाटन और प्रमुख हस्तियां

समारोह का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अल्का झा, वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष डॉ. यू.सी. झा, एमईयू समन्वयक डॉ. पूनम कुमारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ संकाय सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।

- Advertisement -

इस अवसर पर पुर्णिया मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिशंकर मिश्रा, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. यू.सी. झा, शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, और पीएसएम विभागाध्यक्ष डॉ. हेमकांत झा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Plan दरभंगा में दुर्गा पूजा-उर्स पर ट्रैफिक के नए नियम: गाड़ी निकालने से पहले जान लें ये रास्ते! कहां करें पार्किंग | पढ़िए - बेनीपुर/बिरौल के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

🤖 एआई और चिकित्सा अनुसंधान पर कार्यशाला

मुख्य ट्रेनर डॉ. पी.के. लाल ने चिकित्सा अनुसंधान की मूलभूत जानकारी देते हुए –
✔ अनुसंधान प्रस्ताव तैयार करने,
✔ शोध लेखन और साहित्य समीक्षा की प्रक्रिया,
✔ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग से डेटा विश्लेषण को आसान बनाने
जैसे विषयों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga University Holiday दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में छुट्टी का ऐलान, इस दिन तक रहेगा बंद; जानें कब शुरू होगा काम!

कार्यशाला के दौरान एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को शोध लेखन और डेटा व्याख्या में AI की भूमिका को समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक और शोध कार्य में सहायक बताया।


📚 लिटरेरी सोसायटी के ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का उद्घाटन

लिटरेरी सोसायटी द्वारा आयोजित ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अल्का झा, प्रो. रिजवान हैदर, डॉ. श्याम किशोर ठाकुर, और डॉ. सुधीर कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से किया।

👉 इस मंच के जरिए विद्यार्थियों को अपने विचारों को निर्भीकता से व्यक्त करने का अवसर मिला।


♟️ शतरंज प्रतियोगिता: डॉक्टर शिल्पी बनीं विजेता

शतरंज प्रतियोगिता में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर शिल्पी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उपविजेता 2024 बैच की साक्षी सारा रहीं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 13 अक्टूबर को MIKUNI INDIA में 100 पदों पर सीधी भर्ती, तुरंत पाएं ₹15,000 सैलरी

📌 पूरे मुकाबले के दौरान रोमांच बना रहा और अंतिम चाल में ही विजेता का फैसला हुआ।


🎉 पूर्व छात्रों की उत्साहजनक भागीदारी

📍 1972 बैच के डॉ. विजय कुमार, 1976 बैच के डॉ. सुमंत सिंह और डॉ. ओम प्रकाश ने वर्षों बाद कैंपस में लौटकर अपने पुराने दिनों को याद किया।
📍 उन्होंने निश्चेतना विभाग के पीजी छात्रों के साथ बातचीत की और कई विभागों का दौरा किया।
📍 झारखंड और दिल्ली से आए इन डॉक्टरों ने अपने कॉलेज जीवन की यादें ताजा कीं और इस पुनर्मिलन को बेहद खास बताया।


🎭 लिटरेरी सोसायटी के अन्य कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

💡 दरभंगा मेडिकल कॉलेज का शताब्दी समारोह कई वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उत्तर बिहार में खुलेगी रोजगार की राह! 890 करोड़ से बदलेगा पुनौरा धाम, विराट रामायण मंदिर से होगा बड़ा बदलाव

Bihar Religious Tourism: उत्तर बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 890 करोड़ रुपये की योजना से सीतामढ़ी का पुनौरा धाम विकसित हो रहा है। पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर भ #BiharReligiousTourism,#PunauraDham,#ViratRamayanMandir

भागलपुर में 2 करोड़ का स्मैक जब्त! जिले में पहली बार इतनी बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई

Bhagalpur Drug Bust: भागलपुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये कीमत की एक किलो स्मैक बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया ग #BhagalpurDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

तालाबों से निकला ‘सुपरफूड’, GenZ ने बदल दी किस्मत! दरभंगा, मधुबनी का मखाना अब पूरी दुनिया में मचा रहा धमाल

Mithila Makhana: मिथिला का मखाना अब सिर्फ पारंपरिक खाद्य पदार्थ नहीं रहा, GenZ की बदौलत यह ग्लोबल मार्केट तक पहुंच गया है। आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री से हजारों लोगों को रो #MithilaMakhana,#BiharNews,#GenZBusiness

भागलपुर में रफ्तार का कहर! बालू ट्रक ने कुचला बुजुर्ग को, ऑन द स्पॉट मौत, स्कूल से लौटते वक्त हादसा

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर के सन्हौला बाजार में एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। #BhagalpurNews,#RoadSafetyBihar,#SanholaAccident