back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के जाले में 105 कुंओं का 15 दिनों के भीतर होगा जीर्णोद्धार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभागार में सोमवार को बीपीआरओ रूपेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवों की बैठक जल जीवन हरियाली के तहत कुंआ के जीर्णोद्वार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में बीपीआरओ रूपेश कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों के कुंआ का जीर्णोद्धार 15 दिनों के अंदर किया जाना है। वहीं, प्रखंड क्षेत्र के सभी नल जल योजना के संचालन का भार अब लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन (पीएचईडी) के जिम्मे हस्तांतरित किया जा रहा है।

- Advertisement -

अब नल जल योजना का संचालन का भार पीएचइडी विभाग के अधीन किया जा रहा है।उन्होंने कहा है कि अब तक पीएचइडी विभाग को कुल 90 नलजल का हस्तांतरण कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दुल्हन की तरह Mahashivratri पर सजी बाबा कुशेश्वर की नगरी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, जानें दर्शन का नया रूट मैप

वहीं अन्य का भी हस्तांतरण अतिसीघ्र कर दिया जाएगा। जल जीवन हरियाली योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित 150 कुआं का जीर्णोद्धार किया जाना है। इसमें अब तक 45 कुंआ के जीर्णोद्धार का काम पूर्ण कर लिया गया है।

- Advertisement -

वहीं, 105 कुंओं का जीर्णोद्धार पंद्रह दिनों के अंदर हर हाल में पूर्ण कर लिया जाएगा। पंचायत सचिवों से बिंदुवार किए गए समीक्षा के दौरान पंचायत सचिव ने जानकारी दी कि कतरौल बसंत पंचायत में सभी छह कुआं में से चार कुआं का जीर्णोद्वार कर लिया गया।

दो कुंओं की खोज की जा रही है। जोगियारा में पंद्रह कुंओं का जीर्णोद्वार किया जाना है। इसमें सात कुंओं का काम पूर्ण किया जा चुका है। प्रखंड क्षेत्र में सर्वाधिक कुआं रतनपुर में 22 है। इसमे चार कुआं पर जीर्णोद्वार कार्य जारी है।

देउरा बंधौली में सोलह कुआं है। इसमें चार पूर्ण कर लिया गया है। कछुआ में 11 कुआं में से एक का ही कार्य पूर्ण हो चुका है। राढी दक्षिणी में छह कुआं में किसी का भी जीर्णोद्धार कार्य नहीं किया गया है, मस्सा में आठ कुंआं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब शटर गिराकर भागे... कुशेश्वरस्थान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, Illegal Clinic Raid में कई अवैध पैथोलॉजी और नर्सिंग होम पर लटकी तलवार! पढ़िए...Kusheshwarsthan में भूचाल

इसमें से किसी का जीर्णोद्वार कार्य नहीं किया गया है। ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत में 14 कुआं में से दो ही जीर्णोद्वार किया गया है। राढी दक्षिणी में 6 कुंआ जीर्णोद्वार के प्रत्यासा में है। अन्य पंचायतों से रिपोर्ट खंगाला जा रहा है।

डीपीआरओ रूपेश कुमार ने स्पष्ट रूप से सभी पंचायत सचिव को कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर सभी कुआं का जीर्णोद्धार एवं नल जल योजना का स्थानांतरण लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन को नहीं किया गया, तो वैसे पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में 50 साल पुराना 'दादा' पेड़ गायब! Illegal Tree Cutting पर मचा हड़कंप, PCCF से हुई शिकायत... पढ़िए गुमशुदगी पर हंगामा बरपा!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tejasswi Prakash Karan Kundrra: क्या सच में शादी के बंधन में बंधेंगे ये लवबर्ड्स?

Tejasswi Prakash Karan Kundrra: टीवी के सबसे प्यारे और पॉपुलर कपल्स में से एक...

प्रीमियम Mid-Size Sedan: शहर और राजमार्गों के लिए बेहतरीन विकल्प

Mid-Size Sedan: क्या आप शहर की सड़कों पर शानदार प्रदर्शन और राजमार्गों पर बेजोड़...

सहायक स्टाफ नर्स पदों पर बंपर Staff Nurse Recruitment: 390 रिक्तियां घोषित, जल्द करें आवेदन!

Staff Nurse Recruitment: देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में करियर बनाने...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में दशकों पुराने ब्लॉक ऑफिस पर चलेगा बुलडोजर, DM Kaushal Kumar ने दिए आदेश, बनेगा हाईटेक भवन

Darbhanga News: जैसे पुरानी और जर्जर हो चुकी यादों को मिटाकर एक नई कहानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें