
प्रभाष रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय के पास शनिवार सुबह 10वीं कक्षा का छात्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। घटना के बाद से छात्र के स्वजन गहरे सदमे में हैं और पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है।
लापता छात्र की पहचान
लापता छात्र का नाम अनुराग कुमार महतो (15 वर्ष) है।
वह अशोक पेपर मिल (एपीएम) थाना क्षेत्र के मल्हीपट्टी निवासी विजय कुमार महतो का पुत्र है।
अनुराग लहेरियासराय के एमएल एकेडमी स्कूल में पढ़ाई करता है।
कैसे हुई घटना?
शनिवार सुबह अनुराग अपने चाचा के साथ बाइक से स्कूल गया था।
लहेरियासराय के आदर्श मध्य विद्यालय के पास चाचा की बाइक से उतरकर वह स्कूल की ओर चला गया।
इसके बाद चाचा अपने काम से निकल गए।
शाम तक जब अनुराग घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने दी प्राथमिकी
काफी खोजबीन के बाद भी जब छात्र नहीं मिला तो उसके पिता विजय महतो ने लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया
छात्र की बरामदगी के लिए टेक्निकल टीम की मदद ली जा रही है।
आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने दावा किया है कि छात्र को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।