फोटो। अध्यक्ष अनिल झा को बीडीओ प्रेम सागर मिश्र के समक्ष सम्मानित करते सदस्य व मुखियागण।
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड बिरौल के अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार झा को सदस्यों एवं किसानों ने निर्विरोध चुन लिया।
निर्वाचि अधिकारी सह बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने बताया कि व्यापार मंडल सहयोग समिति के विभिन्न पदों के लिए नामांकन हो रहा था। लेकिन इसके अंतिम दिन अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारणी सदस्यों के पद के लिए कुल 11 लोगों ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस कारण समिति के सभी पदों पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी लोगों को निर्विरोध चुने जाना तय माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंकित तिथि 4 नवंबर को निर्विरोध चुने जाने वाले अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र हस्तगत करा दिया जाएगा।