back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष बने अनिल कुमार झा, 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड बिरौल के विभिन्न पदों पर चुनाव हुए बगैर ही अध्यक्ष सहित सभी तेरह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने अपने कार्यालय में सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामना दिये।
बीडीओ श्री मिश्र ने बताया कि 13 सदस्यीय व्यापार मंडल सहयोग समिति के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु होने के दिन से ही अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य के पद पर एक ही अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।चुनाव समय सीमा समाप्त होते ही नियमानुसार अभ्यर्थियों के निर्वाचन से संबंधित घोषणा समसमय किया गया है।
इसमें प्रखंड के उछटी निवासी अनिल कुमार झा को प्रखंड व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मनोज कुमार ठाकुर, कृष्ण कुमार झा, रूवी देवी, परमानंद साह, रामचन्द्र यादव, कुलदीप दास, नरेन्द्र मोहन आचार्य, राम अवतार महतो, हीरा नन्द महतो एवं शिवकांत झा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
बीडीओ ने बताया कि व्यक्तिगत किसान पद के लिए एक तथा महिला व्यक्तिगत किसान सामान्य कोटि के एक पद के लिए कोई भी अभ्यर्थी की ओर से अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये जाने से ये दोनों पद रिक्त रह गया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में VVIPs का जमावड़ा, उधर... अपराधियों ने युवक को पेट में मारी गोली, पढ़िए 'सरकार' के सामने हिला Darbhanga
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samsung Galaxy S26 Series का महा-लॉन्च: जानें कब और कहां देखें यह बड़ा इवेंट

Samsung Galaxy S26 Series: लंबे इंतजार के बाद आज टेक जगत की निगाहें सैमसंग...

नरसिंह द्वादशी 2026: तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Narasimha Dwadashi 2026: भगवान नरसिंह को समर्पित नरसिंह द्वादशी का पावन पर्व सनातन धर्म...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान को बाहर करने वाले Harry Brook का कमाल!

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुए एक रोमांचक मुकाबले ने पाकिस्तान को...

सनरूफ कारें: अब हर बजट में उपलब्ध, प्रीमियम एक्सपीरियंस का नया दौर!

Sunroof Cars: अब सस्ती कारों में भी प्रीमियम सनरूफ का मज़ा, जानें आपके लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें