दरभंगा | शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में “मशाल” जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 18 अगस्त से 20 अगस्त तक स्थानीय पोलो मैदान, लहेरियासराय में किया जाएगा।
18 प्रखंडों से लगभग 1400 खिलाड़ी
जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में जिले के 18 प्रखंडों से लगभग 1400 प्रतिभागी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे।
खिलाड़ियों के लिए आवास और सुविधाएँ
बालिकाओं के लिए आवास की व्यवस्था स्थानीय ऑडिटोरियम में की गई है।
बालकों के लिए इनडोर स्टेडियम तथा एम.एल. एकेडमी लहेरियासराय में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
तैयार हुए खेल मैदान
एथलेटिक्स, साइक्लिंग, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल के लिए मैदान का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
बारिश के मौसम को देखते हुए कबड्डी के लिए विशेष तैयारी की गई है।
निष्पक्ष चयन व पुरस्कार वितरण पर जोर
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए भोजन, पेयजल, निष्पक्ष चयन और समय पर पुरस्कार वितरण की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।
जिला खेल कार्यालय के कर्मचारी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रविवार अवकाश में भी कार्यरत हैं, ताकि प्रतियोगिता की तैयारियों में कोई कमी न रहे।