spot_img

दरभंगा के हायाघाट में 15 साथी चुने गए निर्विरोध, जंगी यादव ने कहा-मिले बिहार में भी पंजाब की तरह मुफ्त बिजली, क्योंकि भर पेट खा नहीं पा रहे लोग

spot_img
- Advertisement -
हायाघाट, देशज टाइम्स। हायाघाट पार्टी कार्यालय पर प्रतिनिधि चुनाव में पार्टी सदस्य ने भाग लिया। इनके बीच ज़िला सम्मेलन में प्रतिनिधि चुनाव की पार्टी संविधान के अंतर्गत प्रक्रिया शरू की गई।

इसमें हायाघाट प्रखंड की पीएम, सीएम की संख्या 373 है। इस आधार पर 15 प्रतिनिधियों का कोटा बनता है। इसमें नामांकन 17 लोगों ने किया। इसमें 2 साथी पीएम नहीं रहने के कारण उनके नाम को रद किया गया। कुल 15 साथी बचे जो निर्विरोध चुने गए।

- Advertisement -

चुने गए साथियों का नाम इस प्रकार हैं, डॉ.शोएब, राम विलास मंडल, राजकुमार मंडल, मंजू देवी, मो. महफूज़ आलम उर्फ लालू, राम उद्धगार यादव, गुड़िया देवी, वीणा देवी, शंभु यादव, महावीर पासवान, सयैद अकबर रज़ा, फूलो देवी, अली मोहम्मद, मो. मेराज, मो. निसारुल।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

आज राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के मौके पर हायाघाट के बिलासपुर गुमटी तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इसमें सभी साथी उपस्थित रहे। प्रतिवाद मार्च के दुआरा सरकार से निम्नलिखित मांगे रखी गईं।

- Advertisement -

अकाल के मद्देनजर मनरेगा में बड़े पैमाने पर मज़दूरों को काम देने की प्रक्रिया शरू हो।मनरेगा मज़दूरी की नियन्ताम दैनिक मज़दूरी 500 होना चाहिए। दलित ग़रीबों का बकाया बिजली बिल सरकार माफ कर, 200 यूनिट फ्री बिजली देने की व्यवस्था पंजाब दिल्ली की तरह बिहार में भी हो।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

ग़रीबों के बंद पेंशन का अद्यतन भुगतान हो। सभी को कम से कम 3000 पेंशन देने की गारंटी हो। सभी ग़रीब दलित के टोले को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर जंगी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ग़रीब दलित विरोधी कार्यो में लगी हुई है। महंगाई इस तरह बढ़ गई है कि लोगों को भर पेट खाना नहीं मिल पा रहा है। इस सभा में फूलो देवी की अध्यक्षता में डॉ.शोएब अकबर, रज़ा महफूज़ आलम लालू आदि ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment