spot_img

Darbhanga News | Ghanshyampur News| पछुआ हवा ने आग को लहकाया…सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की ज्वाला…मचा तांडव…18 घर दहन में जले, बचीं सिर्फ राख

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Ghanshyampur News| पछुआ हवा ने आग को यूं लहकाया…सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की ज्वाला। …मचा तांडव, चारों ओर कोहराम…18 घर दहन में जले। बचीं सिर्फ राख। यह है घनश्यामपुर के लिए मंगल का दिन, जो अमंगल साबित हो चुका है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Ghanshyampur News| ताबड़तोड़ आग का चहुंओर साम्राज्य, बाथ के बाद बुढ़ेव इनायतपुर

ताबड़तोड़ आग ने अपना साम्राज्य यूं फैलाया। थाना क्षेत्र के अधारपुर पंचायत के बाथ गांव में कमला बांध के पास पहले शर्मा बंधुओं के दस घर जलाकर राख कर दिए। फिर, शुरू हुआ बुढ़ेव इनायतपुर में आग की गलत इनायती का जहां, गैस सिलेंडर के विस्फोट ने आग को यूं लहराया, देखते ही देखते डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गए। तत्काल सीओ पवन कुमार साह आगे आए। पीड़ित परिवारों को थामा। बेहतर सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिया। जहां…जीवन पूरी तरह अथाह हो चुका है…

- Advertisement -

Darbhanga News | Ghanshyampur News| ताबड़तोड़ आग का चहुंओर तांडव, गैस सिलेंडर ने और लहकाया

जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर में लोगों को सोचना होगा। बार-बार हर जगह लगती आग से भारी तबाही का मंजर दिख रहा है जहां बाथ के बाद प्रखंड क्षेत्र के बुढेव इनायतपुर पंचायत का भरसाह गांव पूरी तरह तबाह हो चुका है। मंगल की दोपहर अमंगल लेकर आई। अचानक आग की लहक में आठ घर जलकर खाक हो चुके हैं। कुछ भी नहीं बचा। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते अठारह घर स्वाह हो गए। हद यह, इस दौरान गैस सिलेंडर में ब्लॉस्ट ने आग को और बहका दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सकरी और हरनगर के बीच फाटक पर क्यों रस्सी से बंद होती है ट्रेन? |ट्रेन लेवल क्रॉसिंग पर पहले रुकती है, स्टाफ नीचे उतरता है -रस्सी से फाटक को बंद करता है जानिए viral video का सच!

Darbhanga News | Ghanshyampur News| गांव में अगर कुछ दिखा तो वह सिर्फ धुंआ। और अफरा तफरी का माहौल

ऊपर से तेज पछिया हवा के झोंके। आग को रूकने ही नहीं दे रहा था। आग की गति लगातार विकराल हो रही थी। ताबड़तोड़ घरों को निशाना बनाती आग इतनी तेजी से फैली कि गांव में अगर कुछ दिखा तो वह सिर्फ धुंआ। और अफरा तफरी का माहौल। जान बचाने की जिद के साथ सामानों की सुरक्षा बड़ी जवाबदेही थी लेकिन कुछ नहीं बचा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी खेल? 4 लाख नहीं दिए तो मोनू ने जान दी, अब CID ने संभाला मोर्चा! | पढ़िए - CID DIG जयंत कांत दरभंगा में

Darbhanga News | Ghanshyampur News| बदहवास भागते लोग, विकल्प बचा कहां…चीख पुकार

लोग जान बचाने के लिए बदहवास भागते रहे। कोई पानी ला रहा था। कोई सामान को बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुटा था लेकिन घर छोड़कर इधर उधर भागने के अलावे लोगों के पास और कोई विकल्प नहीं बचा था। चारों तरफ चीख पुकार मची थी।

Darbhanga News | Ghanshyampur News| गैस सिलेंडर में ब्लॉस्ट के बाद स्थिति नियंत्रण के पार

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया कि आग सबसे पहले हैदर अली के घर लगी। आग लगते ही यहां गैस सिलेंडर में ब्लॉस्ट हो गया। इससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। आग यूं लहकी कि देखते ही देखते मो. शब्बे अहमद, सैयद अहमद,हैदर अली, मो. हफीक, अब्दुल हन्नान, सफीद के अलावे कुल अठारह घर जलकर रखा हो गए। घर के अंदर के सारे कपड़े, बर्त्तन, अन्य गृह उपयोगी सामानों के साथ दो बाइक और दो साइकिल भी जलाकर राख हो गए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के हैं, लद्दाख घूमने का सपना है? फिर देर किस बात की! सरकार देगी ₹20 हजार, तुरंत जाइए ... ऐसे उठाएं लाभ

Darbhanga News | Ghanshyampur News| पड़ोसी गांव से भी पहुंचे लोगों ने दिखाई आग से लड़ने की ताकत

जानकारी मिलते ही अगल-बगल के गांवों से भी लोग आग बुझाने के लिए जरूर पहुंचे लेकिन आग की हिम्मत देखकर सभी पस्त हो गए। तेज लपटें, इतनी तेज हो रही थी कि लोगों के आग बुझाने के हर तरकीब बेकार साबित हो गए। ग्रामीणों के साथ पड़ोसी गांवों के लोगों ने वैसे जमकर आग का सामना किया। इस दौरान अग्निशमन को भी फोन किया गया। लेकिन जबतक दमकल पहुंचा। आग पर तो काबू पाया जा सका लेकिन सामान और घर की बर्बादी और राख में मिलते हसरत को बचाना संभव ना हो सका।

Darbhanga News | Ghanshyampur News| सीओ सीओ पवन कुमार साह भी मौका-ए-हादसा पर पहुंचे

इस दौरान, सीओ सीओ पवन कुमार साह भी मौका-ए-हादसा पर पहुंचे। उन्होंने हर घर का जायजा लिया। हर घर की क्षति का आंकलन करने के बाद उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी पीड़ित परिवारों को पॉलिथिन उपलब्ध कराया जा रहा है। सहायता राशि का भुगतान भी जल्द होगा। मगर, सवाल है, इन राशि से फिर से वही आशियां बनकर तैयार हो जाएंगें। वो उम्मीदें फिर से जाग जाएंगीं…शायद नहीं। मगर, सचेत होगा कौन?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश की विरासत पर NDA में ‘महाभारत’! ‘पंचर वाहन’, निशांत, उपेंद्र, उमेश के सपने और असल बेचैनी की वजह? | BJP की...

Bihar Politics: बिहार में नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर एनडीए में घमासान छिड़ गया है। जदयू ने उपेंद्र कुशवाहा के दावे पर पलटवार करते हुए उन्हें 'पंचर वाहन' बताया और अप#BiharPolitics,#NitishKumarLegacy,#UpendraKushwaha

बड़ी खबर Bhagalpur Sugar Mill ! भागलपुर में चीनी मिल का रास्ता साफ, चिह्नित 100 एकड़ भूखंड की विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपा

Bhagalpur Sugar Mill: भागलपुर में नई चीनी मिल के लिए 100 एकड़ जमीन चिह्नित, किसानों को मिलेगी ढूलाई खर्च से मुक्ति और हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार।#BhagalpurNews,#SugarMillBihar,#SugarcaneFarmers

विक्रमशिला सेतु 29 अगस्त से बंद: चार अस्थायी बेली ब्रिजों को हटाने का काम होगा शुरू, यातायात में होगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है...

Bihar Vikramshila Setu: भागलपुर और उत्तर बिहार के हजारों दैनिक यात्रियों के लिए अहम खबर! विक्रमशिला सेतु 29 अगस्त से पूरी तरह बंद रहेगा। अस्थायी बेली ब्रिज हटाकर स्थायी मरम्मत होगी।#BiharNews,#VikramshilaSetu,#Bhagalpur

पटना ट्रैफिक अलर्ट: फुलवारी शरीफ में रविवार शाम 3 घंटे बंद रहेंगे कई रास्ते, निकलने से पहले देखें नए रूट!

Patna Traffic News: पटना के फुलवारी शरीफ में श्रावणी पूजा महोत्सव के कारण रविवार, 23 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा। पटना-बिहटा मार्ग पर कई बदलाव किए गए#PatnaTraffic,#PhulwariSharif,#TrafficDiversion