spot_img

Darbhanga में 19 एकड़ की ‘ ज़मीन ’ 1973 से सवालों में, होगी बड़ी कारवाई, DM Rajeev Roshan ने कहा नहीं करेंगे बर्दाश्त

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | बिहार में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दरभंगा जिले के लक्ष्मीसागर मुहल्ले में पशुपालन विभाग की 19 एकड़ जमीन पर स्थानीय लोगों और जमीन कारोबारियों ने बांस, फीता और डोरी लगाकर कब्जा जमाने की कोशिश की।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

1973 से पशुपालन विभाग के अधीन है यह जमीन

दरभंगा के लक्ष्मीसागर क्षेत्र में 1973 से पशुपालन विभाग का कार्यालय संचालित हो रहा है। इस 19 एकड़ की जमीन पर कई सरकारी सुविधाएं मौजूद हैं—

- Advertisement -

✅ 3 एकड़ में सुधा डेयरी फार्म संचालित है।
✅ 7 एकड़ में पशुपालन विभाग का तालाब है।
✅ 2 एकड़ पर बिजली विभाग का सब-स्टेशन और पंप हाउस मौजूद है।
✅ शेष भूमि पर पशुपालन विभाग का कार्यालय और खाली जमीन है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में दीवाली-छठ पर आग का खतरा? फायर ब्रिगेड ने की ये बड़ी तैयारी| आप भी जानें | अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी से - क्या करें-क्या न करें

पशुपालन पदाधिकारी ने क्या कहा?

पशुपालन पदाधिकारी इंतखाब आलम ने बताया कि विभागीय चिकित्सक अरुण कुमार से सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने तुरंत डायल 112 और वरीय अधिकारियों को सूचना दी।


📌 सूचना मिलते ही एसडीओ, सीओ और डीसीएलआर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
📌 विश्वविद्यालय थाना में अतिक्रमण के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अंतर - राज्यीय तस्करों पर कहर! 'परिवार' बन कार से कर रहे थे सफ़र | सिमरी - कंसी पुल पर खदेड़ कर हरियाणा के 4 तस्करों को शराब जखीरा के साथ दबोचा

डीएम बोले – सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा

दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से अवैध है। यदि कोई सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

प्रशासन ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के जाले-धमाद में 121वां महावीरी झंडा महोत्सव! गगनचुंबी झंडे - पारंपरिक अखाड़ों का अद्भुत प्रदर्शन!

📌 दरभंगा प्रशासन की तत्परता से सरकारी जमीन को बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में आगे और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जमुई में ऑनलाइन गेमिंग का खौफनाक सच! नाबालिग भाइयों को ‘रोबॉक्स’ से हैकिंग का टास्क, पुलिस के उड़े होश | विदेशी हैंडलर नेटवर्क की...

Jamui Online Gaming: जमुई में ऑनलाइन गेम 'रोबॉक्स' के जरिए नाबालिगों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में धकेला जा रहा था। विदेशी हैंडलर सरकारी वेबसाइट्स हैक करने का टास्क दे रहा था। पुल#JamuiNews,#OnlineGamingThreat,#CyberCrimeBihar

बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव! 18 नवंबर को नए MLC लेंगे शपथ, 2 नेताओं की कुर्सी बची

Bihar MLC: बिहार विधान परिषद में 8 नए सदस्यों का शपथ ग्रहण 18 नवंबर को संभावित है। इस बीच, निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग दल-बदल#BiharMLC,#BiharPolitics,#VidhanParishad

बिहार पुलिस के हजारों कर्मियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सीधे 9187 को प्रमोशन

Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस और गृह विभाग में 9,187 अधिकारियों व कर्मियों को बड़ी प्रोन्नति मिली है। इस फैसले से उनका मनोबल बढ़ा है और विभाग की कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद ह#BiharPolice,#PolicePromotion,#BiharNews

बिहार में खाद्य सुरक्षा का हड़कंप! मोतिहारी से पटना तक ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखों का माल जब्त, दुकान बंद

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा इकाई ने मोतिहारी, पटना और गया में बड़ी कार्रवाई की है। लाखों रुपये के मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए और कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस#BiharFoodSafety,#FoodQualityCheck,#MotihariNews