

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख बमबम राय के चचेरा भाई मनोज राय उर्फ डब्ल्यू को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनोद मुखिया हत्या कांड में वह नामजद (2 arrested in the murder of Vinod Mukhiya in Kusheshwarsthan) था।
- Advertisement -
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी प्रखंड क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में बीती रविवार की रात पुलिस ने छापामारी कर विनोद मुखिया हत्या कांड के दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में कुशेश्वरस्थान पुलिस ने उजुआ गांव में छापेमारी कर उक्त गांव के मनोज राय उर्फ डब्लू राय को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं इसी मामले के नामजद आरोपी सिमरटोका निवासी त्रिवेणी महतो को गिरफ्तार करने में भी पुलिस को सफलता सफलता मिली है। इस हत्या कांड के अन्य आरोपी अब भी पुलिस के पकड़ से बाहर है।
पुलिस अन्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही हैं। मालूम हो कि 7 दिसंबर 2022 को विनोद मुखिया अपने पत्नी रुणा देवी के साथ खेत देखने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान एक दर्जन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपने आप को अपराधियों से घिरे हुए देखकर जान बचाने के लिए गांव की ओर भाग कर एक घर में जाकर छिप गया। लेकिन अपराधियों ने उसका पीछा करते हुए घर से खिंचकर गोली मारकर हत्था कर फरार हो गया।
हत्या की इस घटना को लेकर मृतक के पत्नी के बयान पर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया। जिसमें एक दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया।
थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अपराधियों के धरपकड़ तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सभी नामजद आरोपी को पुलिस गिरफ्त में होगा।
- Advertisement -



