back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga-Muzaffarpur NH 27 भराठी चौक के निकट Motihari से लूटी पिकअप वैन के साथ 2 अपराधी धराया

सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी की बड़ी कामयाबी,पुलिस को देखते ही पिकअप रोककर चालक और सहयोगी उतरकर भागने लगा, खदेड़कर पुलिस ने दबोचा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी चौक के निकट वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोतिहारी से लूटी हुई पिकअप वैन के साथ दो युवक को गिरफ्तार (2 criminals arrested with looted pickup van from Motihari) किया है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। घटना को लेकर 12 अक्तूबर को उसने मोतिहारी जिला के गोविंदगंज थाना में कांड संख्या 571/23 दर्ज कराया हुआ है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, छह नवंबर को पीएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस हाईवे पर गश्त पर निकली थी। इसी बीच वाहन चेकिंग के दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से एक उजले रंग की पिकअप वैन को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी पुलिस का एक ही झटके में नशेड़ियों से वारंटियों तक की शामत, दो पियक्कड़ समेत दो पुराने वारंटी दबोचे

पुलिस को देखते ही पिकअप को रोक कर चालक और उसका सहयोगी उतरकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए मोतिहारी जिला के रक्सौल थाना क्षेत्र के सिसुक बाजार निवासी चालक नवनीत साह एवं रक्सौल के ही जावेद अहमद ने गाड़ी का कगजात पुलिस को नहीं दिखाया।

पिकअप के ढाला पर लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने जब फोन किया तो पटना सिटी के राम जानकी चौराहा के दीवान मोहल्ला निवासी संतोष कुमार ने फोन उठाया। उसने फोन पर पुलिस को बताया कि उसकी पिकअप को लूट लिया गया था। घटना को लेकर 12 अक्तूबर को उसने मोतिहारी जिला के गोविंदगंज थाना में कांड संख्या 571/23 दर्ज कराया हुआ है।

उसने व्हाट्सएप के माध्यम से प्राथमिकी की छायाप्रति एवं पिकअप वैन के कागजात पुलिस को भेजा। जिसके बाद पुलिस ने पिकअप को जब्त कर उसपर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मैनुअल बनाम ऑटोमेटिक कार: जानें आपके लिए कौन सा बेहतर विकल्प?

आज के तेजी से बदलते ऑटोमोबाइल बाजार में, नई गाड़ी खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण...

Karisma Kapoor से तलाक के बाद भी खत्म नहीं हुई मुश्किलें: संपत्ति विवाद में आया नया मोड़!

Karisma Kapoor News: बॉलीवुड की हसीना करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स पति संजय कपूर...

साल 2026: कब और कहाँ दिखेंगे Grahan 2026 Dates?

Grahan 2026 Dates: साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें सूर्य...

आज का राशिफल: त्रिग्रही योग का प्रभाव और ग्रहों की चाल

ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रह-नक्षत्रों की चाल का गहन विश्लेषण हमें अपने जीवन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें