back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में लड़की को घर से उठाने वाले बहुचर्चित महाकाल गिरोह के 3 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, देसी पिस्तौल, 315 बोर की गोली, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। दो अनुमंडल क्षेत्र के बहुचर्चित महाकाल संगठन के 3 सदस्यों को पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के बाद इनके कारनामों की परत दर परत खुलने लगी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बेनीपुर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी डॉ. कुमार सुमित एवं बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी ने एक माह के अंदर इस संगठन के सारे करतूतों का भंडाफोड़ करते हुए इन्हें ध्वस्त करने का दावा किया है।

- Advertisement -

डीएसपी द्वय ने बहेड़ा थाना परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बहेरा थाना के कन्हौली गांव में कुछ दिन पूर्व एक लड़की को घर से उठाने के चक्कर में महाकाल ग्रुप के तीन अपराधी विपिन कुमार साहो, संत कुमार राम एवं दुर्गेश बैठा सहरी जो कि बिरौल अनुमंडल के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट में गूंजा 'ना', हत्या से लेकर अपहरण तक के 4 बड़े मामलों में जमानत खारिज, अब हाईकोर्ट ही एकमात्र सहारा

ये लोग 7-8 की संख्या में 17 मार्च को थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव पहुंचकर एक लड़की को घर से उठाना चाह रहे थे। इसी क्रम में ग्रामीणों के सहयोग से बहेड़ा थाना पुलिस ने तीनों अपराध कर्मियों को दो देसी पिस्तौल एवं 3 ,315 बोर की गोली के साथ बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल से गिरफ्तार किया गया।

जिन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने को महाकाल संगठन का सदस्य बताते हुए अपने कारनामों का खुलासा किया है। इसमें इन लोगों का मुख्य पेशा रंगदारी वसूलना, फायरिंग कर दहशत पैदा करना, जबरन जमीन दखल करना, हत्या करना आदि शामिल है जो कि पिछले कई वर्षों से बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय हैं।

लेकिन पुलिस पदाधिकारी के दावों को सच मानें तो अब इन तीनों के गिरफ्तारी से पूरे संगठन का उद्भेदन हो चुका है और जल्द ही इन सबों की गिरफ्तारी के साथ इस संगठन को नस्तनाबुद कर दिया जाएगा ।सभी अपराधी एक सप्ताह के अंदर सलाखों के भीतर होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जल्द आएगा बिहार बोर्ड रिजल्ट: मैट्रिक और इंटर के नतीजे इसी महीने होंगे जारी!

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड के लाखों छात्र बेसब्री से 10वीं और 12वीं के...

Movie Clash: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ में कौन मारेगा बाजी?

Movie Clash: बॉलीवुड और टॉलीवुड की जंग अब बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि सीधे...

AC Buying Guide: 3-स्टार या 5-स्टार एसी, कौन है आपकी जेब का सच्चा साथी?

AC Buying Guide: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और ऐसे में नया...

मध्य पूर्व के तनाव से भारत पर Crude Oil का गहरा असर: अर्थव्यवस्था पर बढ़ता दबाव

Crude Oil: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें