

केवटी, देशज टाइम्स। लदारी पंचायत के पाराडीह गांव में मंगलवार को घर के समीप स्थित तालाब में डूबकर एक बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान गांव के ही अबीर यादव के पुत्री दिव्या भारती (3) के रूप में की (3 year old Divya dies due to drowning in Keoti) गई है।
बताया जाता है कि दिव्या घर के पास खेल रही थी। इसी क्रम में वह अचानक लुढक कर तालाब के काफी गहरे पानी में चली गई। दिव्या को खेलते नहीं देख स्वजन उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के क्रम में उसका शव शाम करीब पांच बजे तालाब में उपलाता हुआ मिला। स्वजन द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे पंचायत के पूर्व मुखिया मोहन पंजियार व सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार ठाकुर ने इसकी सूचना केवटी थाने की पुलिस को मोबाइल फोन से दी। सूचना मिलते ही थाना के प्रशिक्षु दारोगा विकास मंडल सदल बल के साथ वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा।



