spot_img

दरभंगा पहुंचे Sitamarhi के 3 युवक, जबरन नाबालिग को किया Kidnap, शौच के लिए निकली थी बाहर

spot_img
- Advertisement -

जाले। थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 दिसंबर की संध्या एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसमें सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने जबरन उसे उठाकर ले जाने का आरोप है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मामला: नाबालिग का अपहरण

अपहृता की माता ने जाले थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल को एक आवेदन देकर सूचित किया कि उसकी पुत्री शौच के लिए बाहर जा रही थी, तभी सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के रामपुर पचासी के तीन युवकों ने उसे घात लगाकर पकड़ लिया। आरोपितों में महादेव महतो का पुत्र सूरज कुमार, ठागा दास का पुत्र छोटू कुमार, और राज किशोर महतो का पुत्र रवि कुमार शामिल थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime Big Breaking| दरभंगा में दरोगा को गोली मारी! गश्ती के दौरान ASI कर रहे थे मोबाइल पर बात - मार दी गोली, बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल!

आवेदन में अपहृता की माता ने बताया कि जब उन्होंने खोजबीन की और आरोपितों के घर गए, तो महादेव महतो और ठागा दास ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे वे लोग घर से भगा दिए गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में UP पुलिस का एक्शन: नाबालिग लड़की मिली, अपहरणकर्ता भी दबोचा गया

पुलिस कार्रवाई

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


यह घटना जातिवाद और महिलाओं के खिलाफ हिंसा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को उजागर करती है, और पुलिस प्रशासन ने मामले की तहकीकात करते हुए कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

44 हजार कारतूस बरामदगी: तेजस्वी यादव बोले- RSS को आतंकवादी संगठन घोषित करो

Tejashwi Yadav: बिहार में 44 हजार कारतूसों की बरामदगी पर तेजस्वी यादव ने RSS पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोपियों के RSS से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए संघ को आतंकवादी संगठ#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#RSSControversy

बिहार MLC चुनाव में हार पर JDU का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बागियों को बाहर का रास्ता! | पढ़िए – फेविकोल से

Bihar JDU Meeting: बिहार विधान परिषद चुनाव में मिली हार के बाद जदयू ने कड़ा संदेश दिया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं और कार्यकर्ता#BiharJDU,#MLCElection,#BiharPolitics

Darbhanga Crime जाले में हड़कंप! 16 साल की लड़की गायब, मां बोली – 7 लोगों ने मेरी बेटी को किया अगवा!

Jale Missing Girl: जाले थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। मां ने 7 लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई ह#JaleNews,#BiharCrime,#MissingGirl

Bihar Special Trains बिहार से दिल्ली जाने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर! इन स्पेशल ट्रेनों में मिल रही है कन्फर्म सीट

Bihar Special Trains: दीपावली और छठ के बाद दिल्ली लौटने वाले बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गया से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में नवंबर की कई तारीखों पर सैकड़ों सीटें खा#BiharSpecialTrains,#GayaDelhiTrain,#IndianRailways