बिहार सरकार में कार्यरत 30 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) के चौथे चरण की ट्रेनिंग के लिए नामित किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 जून से 11 जुलाई 2025 तक आयोजित होगा। इसकी आधिकारिक सूची सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की है।

दरभंगा व पटना डीएम समेत कई वरिष्ठ अफसर शामिल
पटना के वर्तमान जिलाधिकारी और दरभंगा के पूर्व डीएम रहे चंद्रशेखर सिंह। दरभंगा के वर्तमान डीएम राजीव रौशन। गया के डीएम और दरभंगा के पूर्व डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम। IAS उदयन मिश्रा। IAS शीर्षत कपिल अशोक जैसे प्रमुख अधिकारी इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे।
- Advertisement -🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
MP सुधाकर सिंह की गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा एक्शन! बिहार में DM-SP की कुर्सी खतरे में?2
बिहार के शिक्षकों को बंपर खुशी! दीपावली-छठ से पहले आएगी सैलरी, देरी पर अफसरों की खैर नहीं3
फोकस तैयारी पर! CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जारी की, देखें पूरा शेड्यूल4
बिहार विधान परिषद में बड़ा बवाल! 100 से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री रोकी, मचा हंगामा5
पंजाब कर्मभूमि एक्सप्रेस बनीं बर्निंग ट्रेन|चलती ट्रेन में भीषण आग! जलकर खाक हुए 4 डिब्बे, दिवाली से पहले हादसा | या साज़िश?6
Nepal Airport काठमांडू एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सीधे दिखेगा आपका सामान, इंतज़ार खत्म!
MCTP का उद्देश्य और महत्व
MCTP (Mid-Career Training Programme) की शुरुआत 2007 में की गई थी। इसका उद्देश्य IAS अधिकारियों को उनके सेवा काल के विभिन्न चरणों पर भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए सक्षम बनाना है। IAS वेतन नियमावली 2016 के अनुसार, प्रमोशन और कैरियर बेनिफिट्स के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य है।
- Advertisement -
तीन प्रयासों की अनुमति, लेकिन अब भी कई अधिकारी वंचित
एलबीएसएनएए (LBSNAA) के अनुसार, प्रत्येक अधिकारी को MCTP के हर चरण को तीन बार प्रयास करने का अवसर मिलता है।बावजूद इसके, कई अधिकारी अभी तक प्रशिक्षण पूरा नहीं कर पाए हैं, जो कि एक चिंता का विषय बना हुआ है।
प्रशिक्षण से प्रशासनिक दक्षता में आएगा सुधार
यह प्रशिक्षण नीतिगत निर्णय, प्रशासनिक नेतृत्व, टीम प्रबंधन, डिजिटलीकरण व नीति क्रियान्वयन जैसे कौशलों में सुधार लाने के लिए होता है। MCTP के तहत ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में होगी। देखें पूरी लिस्ट







