बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। दरभंगा में 10-11 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय ऐपवा का 8वां राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को अम्बा में महिलाओं की बैठक बेचनी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दरभंगा में बिहार के सभी जिलों से 300 से अधिक महिला नेता प्रतिनिधि आयेंगे। दरभंगा में राज्य सम्मेलन से महिला उत्पीड़न व महिला अधिकार के सवाल पर विस्तृत चर्चा होगी।
इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में सभी महिलाएं पूरी ताकत से लगेगी। बैठक को सुनीता देवी, तारा देवी, जिबछी देवी, राजकुमारी देवी, बिंदा देवी, रमिया देवी, सुखिया देवी, जागरण देवी, भूली देवी, अमिरका देवी, कविता देवी, लखिया देवी, रेखा देवी,बिमल देवी, फूलमाला देवी आदि ने संबोधित किया।