spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में 306 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत, 284 संचालित, मगर भूख और कुपोषण के खिलाफ 28वें दिन भी सन्नाटा जारी

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की हड़ताल गुरुवार को 28वें दिन भी जारी है। वहीं, सरकार की ओर से भूख एवं कुपोषण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को धक्का लग रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, देश में भूख एवं कुपोषण की बढ़ती समस्या का समाधान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्र का स्थापना किया गया था। इसके माध्यम से 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं गर्भवती प्रस्तुति महिलाओं के लिए पोषाहार वितरण का कार्यक्रम वर्षों से चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

इसके लिए बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र में 306 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हैं। इसमें 284 आंगनबाड़ी केंद्र वर्तमान समय में संचालित है। इसके माध्यम से लगभग 10000 बच्चों को भूख एवं कुपोषण से बचाने के लिए पका पकाया भजन परोसने का प्रावधान सरकार की ओर से निर्धारित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 24 घंटे में 20 अपराधी दबोचे, अपराध और शराब पर लगाम! 5 लाख का जुर्माना भी

वहीं, प्रत्येक केंद्र पर आठ गर्भवती एवं आठ प्रसूति महिला के साथ-साथ अन्य कुपोषित बच्चों की देखरेख के लिए टेक होम राशन का प्रावधान सरकार की ओर से किया गया है, जो अनवरत रूप से संचालित थी। इसके एवज में सरकार की ओर से सेविका एवं सहायिका को पारिश्रमिक के रूप में 5950 रुपए मानदेय  प्रतिमाह के हिसाब से दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Didi रक्षाबंधन पर दरभंगा पुलिस का बड़ा तोहफा! अब 'पुलिस दीदी' रखेंगी महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल

लेकिन आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका अपने भरण पोषण के लिए इसे अपर्याप्त मानते हुए पिछले 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है जिसके कारण नौनिहालों के निवाला के साथ-साथ कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों का भी निवाला भी ठप्प पड़ा हुआ है।

पोषाहार में मासिक मिलने वाली 11000 रुपए की राशि 2 सप्ताह पूर्वी आंगनबाड़ी क्रियान्वयन समिति के खाते में भेज दी गई है। लेकिन हड़ताल के कारण एक भी सेविका उक्त राशि को अभी तक उठाव नहीं कर पाई है। साथ ही पोषण संबंधी सभी गतिविधि का बहिष्कार नियमित रूप से जारी है। जिससे टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्य भी बाधित हो रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात! घर में घुसकर महिला-बहू को पीटा, जान लेने की धमकी; वजह पुराना भूमि विवाद |अब पुलिस पर दारोमदार

इस संबंध में बेनीपुर प्रखंड आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के अध्यक्ष रेखा सिंहा बताती है कि इस बार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका करो या मरो की स्थिति में हड़ताल पर चल रही है और सरकार द्वारा सम्मानपूर्वक मानदेय सहित अन्य सुविधाएं जिसमें पांच सूत्री मांग शामिल है पूरा नहीं की जाती है तो हड़ताल नियमित रूप से जारी रहेगी और चरणबद्ध ढंग से आंदोलन को और उग्र की जाएगी ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिक्षक बनने का सपना टूटेगा? Bihar STET 2026 आवेदन की आखिरी तारीख आज ही भरें!

Bihar STET 2026: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2026 करीब है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार जल्द आवेदन करें और मौ#BiharSTET2026,#BiharTeacher,#STETApplication

Bhagalpur Flood भागलपुर में गंगा का विकराल रूप!शहर के मोहल्लों और विश्वविद्यालय तक पहुंचा बाढ़ का पानी, अलर्ट जारी, हजारों लोग मुश्किल में |अगले...

Bihar Flood: भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे शहरी मोहल्लों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर भी जलमग्न है, हजारों लोगों#BiharFlood,#BhagalpurNews,#GangaRiver

Bihar Land Survey जमीन नापी में आएगी अब तेज़ी – देरी करने वालों की खैर नहीं! मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- ‘जवाबदेही तय, लापरवाही...

Bihar Land Survey: बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण के काम में हो रही देरी पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने बांका, जमुई और स#BiharLandSurvey,#RevenueDepartmentBihar,#DrDilipKumarJaiswal

हरियाणावी सिंगर की हैरान करने वाली मौत: Haryanvi Singer अंकित बालियान की हत्या से 2 घंटे पहले का ये गाना …’मर्डर मार दे सड़क...

Haryanvi Singer Murder: यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की बुधवार को हत्या कर दी गई। मौत से ठीक 2 घंटे पहले उन्होंने 'मर्डर' वाला गाना इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसन#AnkitBaliyan,#HaryanviSinger,#ShamliMurder